{"_id":"58e351b74f1c1bc06e5b5884","slug":"lalu-yadav-statement-over-ram-jethmalani-on-jetali-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव ने जेठमलानी पर कहा- 'चाचा' हमारे केस बिना पैसे लिए लड़ते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू यादव ने जेठमलानी पर कहा- 'चाचा' हमारे केस बिना पैसे लिए लड़ते हैं
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
लालू यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण जेटली और अरविंद केजरीवाल के बीच मानहानि केस में राम जेठमलानी के पक्ष रखने के बाद लालू यादव ने बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा, 'चाचा' (राम जेठमलानी) को पैसे की क्या कमी है। हम लोगों का जितना कैस लड़ें, एक पैसा नहीं लिए।
बताते चलें कि इससे पहले जेठमलानी ने कहा है कि मैं सिर्फ अमीरों से पैसे लेता हूं, गरीबों का केस फ्री में लड़ता हूं। यह सब जेटली के इशारे पर हो रहा है क्योंकि वो मेरे क्रॉस इक्जेमिनेशन से डरते हैं। अगर दिल्ली सरकार मुझे फीस नहीं देती या केजरीवाल मुझे फीस देने में असमर्थ हैं तो मैं उनके लिए फ्री में केस लडूंगा। मैं उन्हें अपने गरीब क्लाइंट की तरह मानूंगा। बता दें कि बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जनता के टैक्स के पैसे से मशहूर वकील राम जेठमलानी की फीस भर रहे हैं। जेठमलानी उनका मानहानि केस लड़ रहे हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल की बदनामी का पैसा जनता भरेगी। जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली सरकार के पास सफाई कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपए के केस लड़ने का आदेश ये दे देते हैं। केजरीवाल को जनता के पैसे बर्बाद करने का हक नहीं है। अब चोरी पकड़ी जा रही है तो बहाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, अरुण जेटली वित्तमंत्री हैं, लेकिन उनका मंत्रालय उनके केस के लिए पैसा नहीं भर रहा है। वह खुद अपने पैसे से केस लड़ रहे हैं।