{"_id":"577bac944f1c1b6f0c7faa7d","slug":"lalu-yadav-comment-on-narendra-modi-s-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार पर लालू ने मांझी के बहाने कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार पर लालू ने मांझी के बहाने कसा तंज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Jul 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जीतन राम मांझी को भी इसमें जगह देनी चाहिए थी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में बेशक 19 नए लोगों को जगह दी हो लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को इससे निराशा हाथ लगी है। यही कारण है कि उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जीतन राम मांझी को भी इसमें जगह देनी चाहिए थी। लालू ने ये भी कहा कि मोदी को खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान की जगह मांझी को कैबिनेट में मंत्री बनाना चाहिए था।
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में एनडीए के हिस्से जीतन राम मांझी को लेकर लालू यादव की सहानभूति लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने अपने घर पर हुई इफ्तार पार्टी में भी जीतन मांझी को बुलावा भेजा था। यहां उन्होंने मांझी और उनके विरोधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक साथ ही बैठाया था। जिसके बाद दोनों नेताओं में जमकर बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद मांझी का नीतीश को लेकर रुख भी कुछ नरम हुआ था। उन्होंने कार्यक्रम से बाहर निकलते ही नीतीश की तारीफ भी की थी।
मांझी यह कहने से भी नहीं चूके थे कि आज वो जो कुछ भी हैं नीतीश की वजह से ही हैं। साफ था कि रिश्तों में दोनों ओर जमी बर्फ धीरे धीरे पिघलने लगी है। वहीं मांझी के बहाने लालू एनडीए और भाजपा को निशाना बनाने से नहीं चूके रहे। जीतन मांझी के रूप में उन्हें एक नरम हथियार भी मिल गया है। यही कारण है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तो लालू ने पटना में रहते हुए इस पर निशाना साध दिया।