फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu slam Modi on keeping mum over dalit issue

खांसी-जुकाम पर मोदी चिचियाते हैं, दलितों की पिटाई पर साधी चुप्पी : लालू

Fri, 22 Jul 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Fri, 22 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lalu slam Modi on keeping mum over dalit issue
लालू प्रसाद यादव

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दलितों पर अत्याचार की घटनाओं पर चुप्पी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार दूसरे दिन हमला बोला। उन्होंने शुक्रवार को आश्चर्य जताते हुए ट्वीट किया है कि कहीं ये घटनाएं उनकी शह पर तो नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


लालू ने ट्वीट कर कहा कि दूसरों की खांसी-जुकाम पर चिचियाते हैं, पर गरीब दलित को मारा पीटा जा रहा है, उस पर लंबी चुप्पी है। कहीं इसमें इनकी ही तो शह नहीं। उल्लेखनीय है कि लालू ने गुरुवार को ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री सात समंदर पार भी कुछ होने पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, वह गुजरात की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
विज्ञापन


ताजा ट्वीट उन्होंने अपने बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के ट्वीट के जवाब में लिखा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को गोरखपुर की रैली में दलितों पर अत्याचार की घटनाओं पर बोलने को उकसाया था। तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा कि डियर नरेंद्र मोदी जी, उम्मीद है कि आपके शासन में हो रहे दलित अत्याचारों पर आप गोरखपुर की रैली में बड़े आक्रामक ढंग से कुछ बोलेंगे। कृपया अपने कार्यकर्ताओं को कठोर संदेश दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed