{"_id":"5b58f4464f1c1b49748b6e69","slug":"lalu-s-problems-raised-with-the-permission-of-the-trial-on-former-manager-in-irctc-hotel-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी होटल घोटाले में पूर्व मैनेजर पर मुकदमे की अनुमति से बढ़ीं लालू की मुश्किलें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईआरसीटीसी होटल घोटाले में पूर्व मैनेजर पर मुकदमे की अनुमति से बढ़ीं लालू की मुश्किलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के सहयोगी उपक्रम आईआरसीटीसी के होटल घोटाले में राजद मुखिया व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की परेशानी बढ़ने जा रही है। सीबीआई की तरफ से इस मामले में आईआरसीटीसी के एक पूर्व ग्रुप मैनेजर का संबंध सामने आने के तीन महीने बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उस पर कार्रवाई की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गोयल ने मंगलवार रात को पूर्व ग्रुप मैनेजर बीके अग्रवाल पर अभियोग चलाने के लिए अनुमति दी। इस अधिकारी पर मामले में लालू व उनके परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर देरी कर मामले को कमजोर करने का आरोप है।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई ने 16 अप्रैल को लालू, उनके बेटे तेजस्वी, पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इन सभी पर 2006 में विनय व विजय कोचर से पटना में पॉश जगह पर मौजूद 3 एकड़ जमीन लेकर आईआरसीटीसी के रांची व पुरी के होटल उनकी कंपनी सुजाता होटल को सौंप देने का आरोप है।
विज्ञापन