फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu Prasad Yadav facing harassment for not bowing before BJP, says Priyanka on conviction of RJD leader

लालू को मिला प्रियंका का साथ: कहा- भाजपा ब्रांड राजनीति की खासियत, जो झुकता नहीं उसका होता है उत्पीड़न 

Fri, 18 Feb 2022 03:42 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 18 Feb 2022 03:42 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को मंगलवार को रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से निकासी से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav facing harassment for not bowing before BJP, says Priyanka on conviction of RJD leader
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ मिला है। लालू को अपना समर्थन देते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा की राजनीति की विशेषता यह है कि जो लोग पार्टी के सामने नहीं झुकते हैं वह उत्पीड़न का सामना करते हैं।

विज्ञापन


प्रियंका का भाजपा पर हमला 
प्रियंका वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा कि जो लोग भाजपा ब्रांड की राजनीति के आगे नहीं झुकते, उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता को आखिर में न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा, भाजपा ब्रांड की राजनीति के प्रमुख पहलुओं में से एक यह है कि जो नहीं झुकते हैं उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। लालू प्रसाद यादव पर राजनीति में उनके अडिग रवैये के कारण हमला किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। 
विज्ञापन


डोरंडा कोषागार मामले में लालू दोषी करार  
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को मंगलवार को रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से निकासी से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया है। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 15 फरवरी को इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। इस मामले में 36 लोगों को 3-3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जबकि, लालू प्रसाद यादव को लेकर सजा का एलान 21 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के फैसले के कुछ देर बाद लालू को होटवार जेल भेज दिया गया था। अगर लालू को तीन साल से अधिक की सजा होती है तो फिर जमानत नहीं मिल पाएगी। अगर सजा तीन साल से कम की होती है तो जमानत की संभावना बन जाएगी।  


डोरंडा कोषागार घोटाले में कई चौंकाने वाले खुलासे 
डोरंडा कोषागार घोटाले में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। जिसमें पशुओं को फर्जी रूप से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर ढोने की कहानी शामिल है। मामला 1990-92 के बीच का है। अफसरों और नेताओं ने फर्जीवाड़ा की नई कहानी लिख दी। फर्जीवाड़ा कर बताया गया कि 400 सांड़ों को हरियाणा और दिल्ली से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर रांची तक ढोया गया। यानी घोटाले में जिस गाड़ी नंबर को विभाग ने पशु को लाने के लिए दर्शाया था, वे मोटसाइकिल और स्कूटर के नंबर निकले। सीबीआई ने जांच में पाया कि कई टन पशुचारा, पीली मकई, बादाम, खल्ली, नमक आदि ढोने के लिए स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोपेड के नंबर दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed