फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lalu got mamta support after income tax raid

आयकर छापे के बाद लालू को मिला ममता, माया का समर्थन, बढ़ी ताकत

Wed, 17 May 2017 05:07 PM IST
amarujala.com, Presented By- अभिषेक मिश्रा
amarujala.com, Presented By- अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 17 May 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
lalu got mamta support after income tax raid
लालू प्रसाद यादव

भाजपा के खिलाफ मोरचा बनाने की मुहिम में जुटे लालू प्रसाद को ममता दीदी और बसपा प्रमुख मायावाती का समर्थन मिल गया है। आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद मिले इस समर्थन ने लालू को बड़ी ताकत दी है। 27 अगस्त को प्रस्तावित अपनी महाजुटान की तैयारी में  लालू पूरी ताकत से जुट गये हैं। 

विज्ञापन


इस महारैली से न केवल लालू प्रसाद देश की राजनीति में लौटेंगे, बल्कि वो एक बार फिर किंगमेकर की भूमिका में आयेंगे। इसके लिए लालू प्रसाद जून में तमिलनाडु जायेंगे और दक्षिण के नेताओं को लामबंद करने की कोशिश करेंगे। राजद की मानें तो लालू तमाम ऐसे नेताओं से संपर्क साध रहे हैं जो भाजपा के साथ खडे नहीं हैं। 
विज्ञापन


इसी क्त्रस्म में लालू को बडी सफलता उस वक्त मिली जब दिल्ली में सोनिया और केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगस्त की रैली में पटना जाने की बत कही। ममता ने कहा कि विपक्षी दलों की महारैली  के लिए लालू प्रसाद का आमंत्रण स्वीकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू प्रसाद का दावा अगस्त की महारैली में पूरे विपक्ष को एक मंच पर होगा

lalu got mamta support after income tax raid

लालू प्रसाद ने 14 मई को उनसे कहा था कि वह 27 अगस्त को महारैली का आयोजन करने वाले हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उससे पहले वह उन्हें जेल भेजवा देंगी। बहरहाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले समर्थन से गदगद राजद का दावा है कि लालू प्रसाद अगस्त की महारैली में पूरे विपक्ष को एक मंच ला कर भाजपा को केंद्र से बेदखल करने का एलान करेंगे। 

अगस्त की रैली में देश के नेताओं का रैला होगा। उनकी माने तो भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एक सूत्र में बांधनेवाले सूत्रधार की जो कमी पिछले कुछ वर्षों में महसूस की जा रही थी, लालू अब उसी कमी को दूर करने में जुट गये हैं। जानकारों की माने तो राष्ट्रपति चुनाव में ही एकजुट विपक्ष की पहली तस्वीर दिख सकती है। ममता और लालू जैसे नेता इस तस्वीर को बनाने में लगे हुए हैं। 

इतना ही नहीं, गुजरात में कांग्रेस के समर्थन में भी संयुक्त विपक्ष प्रचार में उतर सकता है। इसके लिए लालू प्रसाद कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी के संपर्क में बताये जा रहे हैं। यह धारना कायम होती जा रही है कि भाजपा को रोकने का एकमात्र मॉडल बिहार के पास है।  भाजपा के लाख कोशिश के बावजूद बिहार में गठबंधन अटूट बना हुआ है। अब देखना है कि लालू अपने मुहिम में सफल होते हैं या फिर सुशील मोदी की वह बात सच होगी जिसमें कहा गया है कि लालू जेल में रहेंगे तो रैली कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed