{"_id":"591b50654f1c1bd520f228e7","slug":"lalu-dharuheda-company-income-tax-red","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के करीबी की धारूहेड़ा में कंपनी पर इन्कम टैक्स का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के करीबी की धारूहेड़ा में कंपनी पर इन्कम टैक्स का छापा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आई आयकर विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को धारूहेड़ा में स्थित एक कंपनी पर छापा मारा। जानकारी मुताबिक जिस कंपनी पर छापा मारा गया वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी और राजद से ही राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की है। टीम देर शाम तक कंपनी में कार्रवाई में जुटी हुई थी।
धारूहेड़ा थाना से एसएचओ कुलदीप ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली इन्कम टैक्स से पांच लोगों की टीम पहुंची। टीम ने धारूहेड़ा से तीन पुलिसकर्मियों को साथ लिया और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी आईएसटी में छापा मारा। आईएसटी कंपनी आरजेडी से राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की है और यहां सैन्य बल के कुछ उपकरण तैयार किए जाते हैं। रात तक टीम ने कंपनी के रिकॉर्ड को जांचा। वहीं लालू प्रसाद यादव के समधी और सूबे की पूर्व सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अजय यादव के निवास पर भी आयकर विभाग की छापेमारी की अफवाह शहर में फैली रही। हालांकि छापेमारी हुई है या नहीं इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने यहां इस तरह की किसी कार्रवाई होने से इनकार किया है।