{"_id":"5be6a3c9bdec2269b96c95ed","slug":"lalthanhawla-by-writing-a-letter-to-narendra-modi-demanding-the-removal-of-the-election-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: मुख्य चुनाव अधिकारी को हटाने पर चुनाव आयोग सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम: मुख्य चुनाव अधिकारी को हटाने पर चुनाव आयोग सहमत
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की एक टीम ने सरकारी अधिकारियों और मिजोरम में नागरिक संगठनों के शीर्ष निकाय के सदस्यों से बातचीत की और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस बी शशांक को हटाने पर सहमत हो गई। यह जानकारी नागरिक समाज के एक नेता ने दी। उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन के नेतृत्व में चुनाव आयोग की चार सदस्यीय टीम ने प्रेस से बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अरिवंद रे और संयुक्त सीईओ को बैठक हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी गई। चुनाव आयोग की टीम ने दो अतिरिक्त सीईओ, गृह सचिव ललरिनलिआना फनाई, नागरिक समूहों की शीर्ष इकाई एनजीओ को-आर्डिनेशन कमेटी के नेताओं के साथ चर्चा की। बंद कमरे में बैठक हुई और टीम बिना कोई टिप्पणी किए वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष वनलालरूआता ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम मिजोरम के सीईओ शशांक को तुरंत हटाने की उसकी मांग पर सहमत हो गई।
शशांक ने कथित तौर पर राज्य में अतिरिक्त सीएपीएफ बल की तैनाती की मांग की थी और ईसी से शिकायत की थी कि राज्य के पूर्व प्रधान सचिव लालनुनमाविया चुआउंगो चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं। मिजोरम के रहने वाले गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी चुआउंगो को इस महीने की शुरुआत में उनकी सेवाओं से मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
एनजीओ समन्वय समिति अन्य राजनीतिक दलों के साथ शशांक को राज्य से बाहर भेजने की मांग कर रही थी।
मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि लोगों का विश्वास मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस बी शशांक पर से उठ गया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ही रास्ता बचता है कि सीईओ एस बी शशांक को तुरंत पद से हटाए जाए।
(भाषा इनपुट)