{"_id":"5791dfc54f1c1bf36ec4b68a","slug":"lal-krishna-advani-rejects-vishwambhar-srivastava-book-advani-ke-sath-32-sal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आडवाणी के साथ 32 साल' को आडवाणी की मंजूरी नहीं!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'आडवाणी के साथ 32 साल' को आडवाणी की मंजूरी नहीं!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
किताब को लालकृष्ण आडवाणी को मंजूर नहीं कर रहे हैं।
- फोटो : NDTV
बीजेपी के 'लौहपुरुष' लालकृष्ण आडवाणी के तीन दशक से ज्यादा समय तक सहयोगी रहे विश्वंभर श्रीवास्तव की किताब 'आडवाणी के साथ 32 साल' शुक्रवार को रिलीज होगी। मगर इस बुक लॉन्च कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी मौजूद न होंगे। कार्यक्रम में बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रम्णयम स्वामी मुख्य अतिथि होंगे।
आडवाणी के 88 वर्षीय सचिव दीपक चोपड़ा ने एक बयान जारी कर कहा, 'इस किताब को लालकृष्ण आडवाणी को मंजूर नहीं कर रहे हैं और न ही उनका इससे कोई संबंध है।'
हालांकि लेखक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विश्वंभर श्रीवास्तव मीडिया में आडवाणी के ऑफिस की ओर से जारी पत्र को देखकर आश्चर्य में हैं। विशेष तौर पर जबसे आडवाणी को किताब की मनुस्क्रिप्ट भेजी गई।
विज्ञापन
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक लेखक ने आडवाणी के साथ अपनी एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अपने किसी काम को लेकर कोई निजी आरक्षण नहीं प्रदर्शित किया था।
'आडवाणी के साथ 32 साल' शीर्षक वाली यह किताब आडवाणी के जीवन से जुड़े राजनीतिक और दूसरे किस्से-घटनाओं का ब्यौरा समेटे हुए है।
दिलचस्प बात ये है कि विमोचन का कार्यक्रम बीजेपी के ही राज्यसभा के एक और सांसद आर के सिन्हा के घर पर हो रहा है। विमोचन कार्यक्रम प्रज्ञा संस्थान की ओर से किया गया है।