{"_id":"60e766158ebc3ec76d4ce701","slug":"lakshadweep-police-again-interrogated-ayesha-sultana","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह मामला: लक्षद्वीप पुलिस ने फिर की आयशा सुल्ताना से पूछताछ, लैपटॉप जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशद्रोह मामला: लक्षद्वीप पुलिस ने फिर की आयशा सुल्ताना से पूछताछ, लैपटॉप जब्त
Fri, 09 Jul 2021 02:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:24 AM IST
सार
आयशा पर आरोप है कि सात जून को एक मलयालम न्यूज चैनल की बहस में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप के लोगों के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
आयशा सुल्ताना
- फोटो : Instagram
विस्तार
देशद्रोह मामले की जांच कर रही लक्षद्वीप पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के घर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने उनका लैपटॉप भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुल्ताना ने बताया, ‘बिना सूचना के पहुंची लक्षद्वीप पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने मेरे कक्कनाड स्थित फ्लैट की तलाशी ली। मेरे भाई का लैपटॉप जब्त कर लिया और बैंक खातों की जानकारी मांगी।’
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जांच के नाम पर उन्हें परेशान कर रही है। आयशा पर आरोप है कि सात जून को एक मलयालम न्यूज चैनल की बहस में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप के लोगों के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन