{"_id":"66c6ff3a2d76cf6b1c07ed19","slug":"lakshadweep-22990-people-chose-to-celebrate-summer-vacation-pm-modi-had-visited-eight-months-ago-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakshadweep: 22990 लोगों ने गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए चुना ये द्वीप, PM मोदी ने आठ माह पहले ही किया था दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lakshadweep: 22990 लोगों ने गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए चुना ये द्वीप, PM मोदी ने आठ माह पहले ही किया था दौरा
Thu, 22 Aug 2024 02:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
lakshadweep
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप के दौरे के बाद इस केंद्र शासित राज्य में पर्यटन को नए पंख लग गए है। पीएम का भारतीयों से लक्षद्वीप की यात्रा करने का अनुरोध का अब असर दिखाई देने लगा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल-जून में इस भारतीय द्वीप के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या दोगुना होकर 22,990 रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 11,074 थी। वहीं, इसी अवधि के दौरान विमानों की आवाजाही में भी 88 फीसदी बढ़ी है। जो बीते साल के 418 से बढ़कर इस साल 786 हो गई है।
इन आंकड़ों के विश्लेषण से साफ पता चलता है कि, एयरलाइन कंपनियों ने अपनी क्षमता बढ़ाई है। लक्षद्वीप पर जाने वाली उड़ानों की संख्या 31 जुलाई, 2023 के मुकाबले इस साल जुलाई में 3.5 गुना बढ़कर 106 हो गई। सीटों की कुल संख्या भी जुलाई 2023 के 2,170 से जुलाई 2024 में कई गुना बढ़कर 7,844 हो गई है। 2023 में केवल एक एयरलाइन के विमान कोच्चि से उड़ान भरते थे। लेकिन इसी साल जुलाई में तीन विमानन कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरु कर की है।
ट्रेवल व्यासाय से जुड़े जानकारों का कहना है कि, कई पर्यटक लक्षद्वीप जाने के लिए रुचि दिखा रहे है। इसी को देखते हुए कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सेवा लक्षद्वीप के लिए शुरू कर दी है। इंडिगो की लक्षद्वीप के लिए इस साल फरवरी तक कोई उड़ान नहीं थी मगर कंपनी ने जुलाई में कोच्चि और बेंगलुरु से 53 उड़ानें संचालित की हैं। सीधी उड़ान सेवा देने वाली गोवा फ्लाई 91 ने भी इसी महीने 21 उड़ानें भरी हैं। अभी लक्षद्वीप में टर्बो वाले विमान ही उतर सकते हैं। लेकिन नया एयरपोर्ट बनने के यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे।
ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन का मानना है कि, लक्षद्वीप में एयरपोर्ट का विस्तार होने के बाद पर्यटकों की संख्या में कम से कम तीन गुना इजाफा हो सकता है। इन दिनों अधिकांश उड़ाने भरी हुई रहती है। इसलिए डिमांड ज्यादा है। लेकिन आने वाले दिनों में बड़ी डिमांड को देखते हुए नई और फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। बढ़ते पर्यटकों देखते हुए लक्षद्वीप में नए रिजॉर्ट एवं होटल भी बनाए जा रहे हैं।
मालदीव में घटी भारतीय पर्यटकों की संख्या
मालदीव इमिग्रेशन के आंकड़े बताते है कि इस साल अप्रैल-जुलाई के बीच भारतीय पर्यटकों की कुल संख्या में 45 फीसदी की भारी गिरावट आई है। यह पिछले साल अप्रैल-जुलाई में 66,375 थी, जो इस साल इसी अवधि में 36,761 रह गई। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस साल इसी अवधि में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी भी 12 फीसदी से आधी रहकर 6.3 फीसदी हो गई है।