फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lahore reports over 15,000 cases in one day due to toxic smog, NASA shares smog photo

Pakistan: जहरीली धुंध से 15000 से अधिक बीमार अस्पतालों में भर्ती; सांस लेना मुश्किल; नासा ने साझा की तस्वीर

Thu, 14 Nov 2024 03:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान में जहरीली धुंध ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। बीते चौबीस घंटों के भीतर ही वायरल बीमारियों से पीड़ित 15 हजार से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। 

विज्ञापन
Lahore reports over 15,000 cases in one day due to toxic smog, NASA shares smog photo
लाहौर में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के लाहौर और अन्य हिस्सों में जहरीली धुंध (स्मॉग) की चपेट में हैं। इसने नया स्वास्थ्य संकट पैदा कर दिया है। एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों के भीतर ही 15 हजार से ज्यादा लोग सांस संबंधी और वायरल संक्रमणों के शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन

लाहौर के प्रमुख अस्पताल मरीजों से भरे
'एआरवाई न्यूज' के मुताबिक, लाहौर के अस्पताल सूखी खांसी, सांस लेने में दिक्कतें, निमोनिया और छाती के संक्रमण से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं। प्रमुख अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी अधिक है। जैसे मेयो अस्पताल में चार हजार से अधिक, जिन्ना अस्पताल में 3500, गंगाराम अस्पताल में तीन हजार और बच्चों के अस्पताल में दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली धुंध से फैलीं वायरल बीमारियां
पाकिस्तान के डॉक्टर अशरफ जिया ने कहा, बच्चों और अस्थमा और दिल की बीमारी से पहले पीड़ित मरीजों के लिए यह धुंध ज्यादा खतरनाक हो सकती है। खासतौर पर बच्चों पर इसरका बहुत गंभीर असर पड़ रहा है। जहरीली धुंध के कारण विभिन्न वायरल बीमारियों में इजाफा है, जैसे कि निमोनिया और त्वचा संबंधी रोग। लाहौर में इस समय दस से अधिक वायरल बीमारियां फैल चुकी हैं। 

विज्ञापन

सरकार ने शादी-विवाह पर लगाए प्रतिबंध

सरकार जहरीली धुंध के इस संकट से निपटने के लिए कई कदम उठा रही है। इनमें शादी-विवाह पर तीन महीने का प्रतिबंध, परिवहन विभाग की ओर से नए दिशानिर्देश जारी करना और पंजाब प्रांत में स्कूल और कॉलेजों को बंद करना शामिल है। नासा ने भी इस जहरीली धुंध की तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक मोटी धुंध की परत दिखाई दे रही है।

Lahore reports over 15,000 cases in one day due to toxic smog, NASA shares smog photo
पाकिस्तान के ऊपर धुंध की परत - फोटो : एएनआई/नासा

नासा ने साझा की तस्वीर, लाहौर धुंध का केंद्र
नासा के मीडियम रिजॉल्यूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोडियोमीटर (एमओडीआईएस) के मुताबिक, इस धुंध ने पाकिस्तान के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और पंजाब क्षेत्र में 10 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1,900 तक पहुंच गया। 11 नवंबर 2024 को पंजाब प्रांत में एक्यूआई 604 था। यह धुंध इतनी घनी है कि पाकिस्तान के अधिक हिस्से हिस्से ढके हुए हैं। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में जाने जाने वाले लाहौर इस धुंध के केंद्र में है।  

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed