फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lady's hand break say dayan, case register.

डायन बताकर महिला का हाथ तोड़ा, चार पर केस दर्ज

Mon, 23 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (देवरिया)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (देवरिया) Updated Mon, 23 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lady's hand break say dayan, case register.
देवरिया के फत्तेपुर गांव के कुछ लोग ही अपने बीच रहने वाली एक महिला के दुश्मन बन गए। खुद की बीमारी के पीछे महिला के जादू-टोने का असर मानते हुए उसे न केवल डायन बताकर प्रचारित किया बल्कि घेर कर बुरी तरह पीट दिया। आसपास के लोगों के हमले में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


घटनाक्रम फत्तेपुर गांव के भटौली टोले का है। बताते हैं कि शनिवार की दोपहर महिला सामान्य दिनों की तरह अपने घर में थी। इसी बीच अचानक कुछ लोग चीखते-चिल्लाते उसके दरवाजे तक पहुंचे। शोर सुनकर महिला बाहर पहुंची तो डायन बोलकर उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन


आपत्ति करने पर उसे भीड़ के बीच खींच लिया और उसके जादू-टोने से पड़ोसी घरों में लोगों के बीमार पड़ने का आरोप लगाने लगे। बचाव की गुहार के बाद भी मदद को कोई आगे नहीं आया। अचानक के इस हमले में घिरी महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। भीड़ के हट जाने के कुछ देर बाद जुटे रिश्तेदारों ने उसे इलाज के लिए पहुंचाया। दाहिने हाथ की हड्डी टूट जाने तथा अन्य गंभीर चोटों के कारण उसे देवरिया जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राम अवतार सिंह ने बताया कि लीलावती नामक महिला की तहरीर पर मुसाफिर, मुन्ना लाल, बलजीत और दूधनाथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 


भूत प्रेत के नाम पर मां-बेटी को पीटा
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शेखौना गांव में कुछ लोगों ने भूत प्रेत के नाम पर मां-बेटी की पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले महिला के पट्टीदार हैं, जिन्होंने मां-बेटी पर जादू और भूत की मदद से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अपनों के हमले का शिकार हुईं सेवरी देवी की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी कमलेश प्रजापति को पकड़ लिया लेकिन सिर्फ शांतिभंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed