फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladakh standoff: 14th round of Corps Commander level talks between India and China on January 12

लद्दाख तनाव: भारत-चीन के बीच 12 जनवरी को होगी कोर कमांडर स्तर की बातचीत, 13वां दौर रहा था बेनतीजा

Fri, 07 Jan 2022 07:27 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 Jan 2022 07:27 PM IST
सार

अक्तूबर में कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता का 13वां दौर भारतीय सेना के साथ गतिरोध में समाप्त हुआ था। भारतीय पक्ष के सुझाव चीनी पक्ष को स्वीकार्य नहीं थे।

विज्ञापन
Ladakh standoff: 14th round of Corps Commander level talks between India and China on January 12
India China Army on LAC - फोटो : social media

विस्तार

एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता की तारीख तय हो गई है। दोनों देशों के बीच 12 जनवरी को 14वें दौर की बातचीत होगी। इससे पहले 13वें दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था। 

विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर कमांडर के लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता बातचीत के दौरान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने मंगलवार को आधिकारिक रूप से पदभार संभाला था। 
विज्ञापन


अक्तूबर में हुई थी 13वें दौर की वार्ता
अक्तूबर में कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता का 13वां दौर भारतीय सेना के साथ गतिरोध में समाप्त हुआ था। भारतीय पक्ष के सुझाव चीनी पक्ष को स्वीकार्य नहीं थे। 18 नवंबर को अपनी वर्चुअल राजनयिक वार्ता में भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में बाकी संघर्ष वाली जगहों पर डिसइंगेजमेंट के उद्देश्य को हासिल करने के लिए 14 वें दौर की सैन्य वार्ता को जल्द से जल्द आयोजित करने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंगोंग झील क्षेत्र में हुई थी हिंसक झड़प
पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद 5 मई 2020 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हो गया था। दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियारों को लेकर तैनाती बढ़ा दी। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के बाद दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर और गोगरा क्षेत्र में सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की। अभी संवेदनशील क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के लगभग 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed