{"_id":"5ac572424f1c1bc3618b58fa","slug":"lack-of-civility-on-the-road-in-india-says-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सड़क पर शिष्टाचार का अभाव, देश में लोग जेब्रा क्रॉसिंग पर भी नहीं रोकते गाड़ी: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में सड़क पर शिष्टाचार का अभाव, देश में लोग जेब्रा क्रॉसिंग पर भी नहीं रोकते गाड़ी: सुप्रीम कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सड़क पर शिष्टाचार समाज का एक जरूरी हिस्सा है लेकिन अफसोस है कि हमारे देश में इसका अभाव है। वहीं दूसरे देशों में यह शिष्टाचार देखने को मिलता है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को कहा है कि भारत में सड़क पर शिष्टाचार कम देखने को मिलता है। यहां तक कि जेब्रा क्रॉसिंग पर भी चालक वाहन नहीं रोकते। दूसरे देशों में सबसे बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी जेब्रा क्रॉसिंग पर अपनी गाड़ी रोक देता है लेकिन यहां लोग गाड़ी रोकने की बजाए हॉर्न देते हैं और गाड़ी तेजी से भगाते हैं।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि हमारे देश में शिष्टाचार के नाम पर लोग हॉर्न बजाते हैं। पीठ ने ये टिप्पणी पूर्व क्रिकेटर और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मामले की सुनवाई के दौरान की। मालूम हो कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सिद्धू ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सिद्धू की सजा पर रोक लगा रखी है। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने कहा कि यह मामला रोडरेज का है। उन्होंने अभियोजन पक्ष पर आरोपियों को मदद करने का आरोप लगाया।