{"_id":"5f6744b18ebc3eb7390d1c74","slug":"lac-stand-off-indian-army-has-occupied-six-new-major-heights","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में LAC से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में LAC से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा
Sun, 20 Sep 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय और चीनी सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम कोशिशों के बाद भी भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति कम नहीं हुई है। इस बीच भारतीय सेना ने पिछले तीन हफ्तों में भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास छह नई चोटियों पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
एलएसी के पास भारतीय सेना ने अपनी पकड़ मजबूत की
सरकारी सूत्रों से समाचार एजेंसी एएनआई को मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त से सितंबर के दूसरे हफ्ते के बीच भारतीय सेना ने मगर हिल, गुरुंग हिल, रेचेन ला, रेजांग ला, मोखपारी और फिंगर चार के पास अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये ठिकाने अब तक खाली पड़े हुए थे
सूत्रों के मुताबिक, ये ठिकाने अब तक खाली पड़े हुए थे। यहां कोई नहीं था। भारतीय सेना की इस पर नजर थी। चीनी सेना के कब्जे में जाने से पहले भारतीय जवानों ने इस पर कब्जा कर लिया। इस तरह एलएसी के पास भारतीय सेना को बढ़त मिल गई है।
चीनी सैनिकों ने किए थे हवाई फायर
हालांकि, चीनी सेना भी यहां कब्जे की फिराक में थी। मगर उसे मुंह की खानी पड़ी। वहीं, चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों को धमकाने के लिए पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी किनारे से तीन बार हवाई फायर भी किए थे।
ब्लैक टॉप हिल और हेलमेट टॉप हिल एलएसी पर चीनी हिस्से में
सूत्रों ने यह भी साफ कर दिया है कि ब्लैक टॉप हिल और हेलमेट टॉप हिल एलएसी पर चीनी हिस्से में आती हैं, जबकि भारतीय सेना ने जिन चोटियों पर कब्जा किया, वे हमारी तरफ हैं। चोटियों पर सेना के कब्जे के बाद चीनी सेना ने रेजांग और रेचेन ला के पास 3 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।
बीते कुछ हफ्तों से पीएलए की गतिविधियां काफी बढ़ गई
वहीं, बीते कुछ हफ्तों से चीन के हिस्से में आने वाला मॉल्डो गैरिसन में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। जब से सीमा पर चीन का अग्रेशन बढ़ा है, तब से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे हालात पर नजर रखे हुए हैं।