फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   labor union questions and demand for restructuring of niti ayog

जॉबलेस इंडिया बना रहा नीति आयोग : बीएमएस

Fri, 23 Jun 2017 03:47 AM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Fri, 23 Jun 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
labor union questions and demand for restructuring of niti ayog

नीति आयोग के खिलाफ हमले तेज करते हुए संघ के संगठन भारतीय मजदूर संघ ने आयोग के पुनर्गठन की मांग की है। बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सजी नारायणन ने कहा है कि नीति आयोग की गलत नीतियां भारत को बेरोजगार बना रही हैं। 

विज्ञापन


भारत में पहले से ही बेरोजगारी की समस्या एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। मगर नीति आयोग ने इस मामले में अभी गंभीरता से विचार नहीं किया है। बल्कि उसकी नीतियां ही देश में बेरोजगारी बढ़ा रही हैं। सजी नारायणन ने केंद्र से नीति आयोग को पुनर्गठित करने की मांग करते हुए कहा है कि श्रमिक क्षेत्र के जानकार लोगों को नीति आयोग में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नही होता है तो भारतीय मजदूर संघ को बड़े आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा । 
विज्ञापन


कृषि और लघु उद्योग पर नहीं आयोग का ध्यान 
सजी नारायण का कहना है कि भारत के अन्दर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कृषि एवं लघु उद्योग क्षेत्र सबसे अहम है। मगर दोनों ही क्षेत्र भारी संकट से गुजर रहे हैं आयोग का इनकी ओर ध्यान ही नहीं है। गलत नीति के कारण कृषि भूमि को औद्योगिक भूमि में बदला जा रहा है और औद्योगिक भूमि को सेवा क्षेत्र में बदला जा रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को सलाह देने के लिए नीति आयोग बना 
बीएमएस का कहना है कि नीति आयोग का गठन सरकार को रोजगार श्रृजित करने की सलाह के लिए बना है। जबकि यह रोजगार छीनकर, देश की अर्थव्यवस्था को गलत दिशा में ले जा रहा है । 


नीति आयोग की प्रमुख गतिविधि विनिवेशीकरण है, जिससे देश के सार्वजनिक क्षेत्र के गुणवत्ता और रोजगार पर विपरित असर पड़ेगा । नीति आयोग भी भारत के अन्दर विदेशी पूंजी निवेश की नीति के माध्यम से अमेरिका की वालमार्ट सरीखे कार्यप्रणाली वाली कंपनियों को प्रोत्साहन दे रहा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed