फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   KVS Sports Meet Under-19 cricket started, Ahmedabad and Kolkata other  team won first match

KVS स्पोर्ट्स मीट अंडर-19 क्रिकेट का आगाज, अहमदाबाद और कोलकाता सहित सात टीमें अगले दौर में पहुंची

Mon, 08 Oct 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
KVS Sports Meet Under-19 cricket started, Ahmedabad and Kolkata other  team won first match

49वीं केंद्रीय विद्यालय स्कूल नेशनल स्पोर्ट्स मीट अंडर-19 के पहले दिन सात मैच खेले गए। इसमें देशभर के 23 रीजन के केंद्रीय विद्यालय स्कूल के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। आगरा, वाराणसी, अहमदाबाद, देहरादून, दिल्ली, जयपुर व कोलकाता ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गई।  डीपीएस अलीगढ़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 128 रन बनाए। ओवैस खान ने 32 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी आगरा की टीम ने 17 ओवर में 133 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौरभ ने 40 रन बनाए। 

विज्ञापन


डीपीएस हाथरस स्टेडियम में वाराणसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करके छह विकेट पर 131 रन बनाए। अमित सिंह ने 35 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम 14.4 ओवर में 72 रन बनाकर आउट हो गई। वाराणसी ने 59 रन से मैच जीत लिया। जबलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 101 रन बनाए। आशु यादव ने 23 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी अहमदाबाद की टीम ने 17 ओवर में 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। नीरज ने 46 गेंद पर 51 रन की अर्द्ध शतकीय पारी खेली।  
विज्ञापन


तीर्थधाम मंगलायतन क्रीड़ा मैदान पर देहरादून की टीम 176 रन बनाए। यशराज ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। जवाब में उतरी बंगलूरू की टीम 151 रन बना सकी। देहरादून ने 25 रन से मैच जीत लिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके 128 रन बनाए। सुरजीत ने 37 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली 129 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। ध्रुव ने 74 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलायतन विवि क्रिकेट मैदान पर जयपुर की टीम ने 122 रन बनाए। अंकित ने 42 रन बनाए। जवाब में उतरी चंडीगढ़ की टीम 15 ओवर में 51 रन पर सिमट गई। जयपुर ने 71 रन से मैच जीत लिया। कोलकाता ने 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सिलचर सिर्फ 42 रन पर ढेर हो गई। कोलकाता ने 166 रन से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed