{"_id":"5ae18a3d4f1c1b9c098b69db","slug":"kushinagar-driver-was-using-earphone-during-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर हादसा: स्कूल वैन चलाते समय ड्राइवर ने लगाए थे ईयरफोन, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुशीनगर हादसा: स्कूल वैन चलाते समय ड्राइवर ने लगाए थे ईयरफोन, पुलिस कर रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में हुई 13 बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय ड्राइवर मानव रहित क्रॉसिंग को पार कर रहा था, उस समय उसने कानों में ईयरफोन लगा रखे थे और वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही गंभीर मामला है, उसने कानों में ईयरफोन लगा रखे थे और उसकी उम्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बताया कि ड्राइवर को क्रॉसिंग के पास एक शख्स ने ट्रेन आने की चेतावनी भी दी लेकिन ड्राइवर ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। कुशीनगर के डीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है जब डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते वक्त ये दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। आपको बता दें कि सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मामले की जांच कराने की बात कही और मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।