फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kurnool Bus Accident Both Bike Riders Were Drunk, Police Confirm with Forensic Report news in Hindi

कुरनूल बस हादसा: 'दोनों बाइक सवार नशे में थे', पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि; जांच में हुए नए खुलासे

Sun, 26 Oct 2025 12:00 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क अमर उजाला, कुरनूल
न्यूज डेस्क अमर उजाला, कुरनूल Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Oct 2025 12:00 PM IST
सार

Andhra Bus Fire Accident: कुरनूल में बंगलूरू जा रही बस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार नशे में थे। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई। अब पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि की।

विज्ञापन
Kurnool Bus Accident Both Bike Riders Were Drunk, Police Confirm with Forensic Report news in Hindi
कुरनूल में आग लगने से जलकर खाक हुई बस। - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बीते शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एक पल में कई जिंदगियां राख हो गईं थी। कावेरी ट्रैवल्स की बस में अचानक लगी आग ने यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं दिया। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत की मौत हुई थी। अब आंध्र प्रदेश पुलिस ने रविवार को पुष्टि की कि बेंगलुरु जा रही बस दुर्घटना में शामिल दोनों बाइक सवार व्यक्ति नशे में थे।
विज्ञापन


'दोनों बाइक सवार नशे में थे'
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में बाइक का ईंधन टैंक फट गया और बस में आग लग गई। फॉरेंसिक जांच से पता चला कि बाइक सवार सिवा शंकर और एरी स्वामी नशे में थे। हादसे से पहले दोनों ने ढाबा में खाना खाया था और स्वामी ने शराब पीने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश बस हादसा: क्या हम बसों में आग को नियति मान बैठे हैं? कुरनूल त्रासदी सुधार का प्रारंभिक बिंदु बने
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरनूल पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि दोनों बाइक सवार 2 बजे लैक्ष्मिपुरम गांव से तुग्गली गांव के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने पेट्रोल भरा और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शंकर बाइक को लापरवाही से चला रहा था। बाइक स्किड हो गई, जिससे शंकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्वामी ने उसे सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन बस उसी समय सड़क पर आ गई और बाइक के ऊपर से गुजर गई, जिससे बस में आग लग गई। स्वामी हादसे के बाद डर के मारे अपने गांव चला गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की और हादसे की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

46 लाख का पार्सल बना जानलेवा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के एक व्यापारी ने 234 स्मार्टफोन्स का एक पार्सल बस में रखवाया था। यह पार्सल बंगलूरू में ई-कॉमर्स कंपनी के पास जाना था, जहां से ये स्मार्टफोन्स ग्राहकों को डिलीवर होने थे। इन स्मार्टफोन्स की कीमत करीब 46 लाख रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब बस में आग लगी तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। फोरेंसिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह धमाका स्मार्टफोन्स की बैटरियों के फटने से हुआ होगा। इससे तेजी से आग ने बस को अपनी चपेट में लिया और लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। शुक्रवार को कुरनूल में हुए बस अग्निकांड में 19 लोगों की मौत हुई है।


ये भी पढ़ें- कुरनूल बस हादसे में 19 की मौत: बिना इजाजत स्लीपर में बदली गई बस? नियमों की अनदेखी का दावा; जांच में नए खुलासे

निजी बसों पर फिर उठे सवाल
गौरतलब है कि एनएच-44 पर हुई इस भीषण दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अनधिकृत बस डिज़ाइन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अनधिकृत संशोधन न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि हर बड़े हादसे के पीछे एक नियामकीय विफलता को भी उजागर करते हैं।

तेलंगाना में निजी बसों की सुरक्षा जांच तेज
तेलंगाना परिवहन विभाग ने रविवार को निजी बसों पर सुरक्षा और फिटनेस नियमों के उल्लंघन को लेकर छापेमारी जारी रखी। अधिकारियों ने बताया कि 14 मामलों में केस दर्ज किए गए और कुल 46,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई 24 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए बस आग हादसे के बाद शुरू की गई थी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी। परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने निजी बस ऑपरेटर्स को चेताया कि वाहन फिटनेस और कानूनी नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगभग 500 इंटर-स्टेट निजी बसें प्रतिदिन हैदराबाद से चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed