{"_id":"67e7d90217269ea8a1014052","slug":"kunal-kamra-funded-by-anti-india-organisations-abroad-claims-shiv-sena-leader-sanjay-nirupam-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: कुणाल कामरा को 'भारत विरोधी' विदेशी संगठनों से मिल रहा फंड, शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: कुणाल कामरा को 'भारत विरोधी' विदेशी संगठनों से मिल रहा फंड, शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा
Sat, 29 Mar 2025 04:57 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 04:57 PM IST
सार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा शिवसेना नेताओं के निशाने पर हैं। लगातार शिवसेना नेताओं की ओर से उनपर जुबानी हमले किए जा रहे हैं। इस सब के बीच संजय निरुपम ने दावा किया है कि कुणाल कामरा को भारत विरोधी विदेशी संगठनों की तरफ से पैसा मिल रहा है।
विज्ञापन
संजय निरुपम, नेता, शिवसेना
- फोटो : ANI
विस्तार
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, कुणाल कामरा को 'भारत विरोधी' विदेशी संगठनों से पैसा मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कुणाल कामरा पर विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क करेगी।
यह भी पढ़ें - Khabron Ke Khiladi: सांसद से कॉमेडियन तक के बयान के पीछे की क्या सियासत? खबरों के खिलाड़ी ने बताई पूरी कहानी
'कई देशों के दानदाताओं से मिले चार करोड़ रुपये'
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि कुणाल कामरा को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, सऊदी अरब और अन्य अरब देशों के दानदाताओं से चार करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें कि, कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित बयान ने महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद, शिवसैनिकों ने उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा ने शो में विवादित की थी।
विज्ञापन
'भारत विरोधी लोगों और संगठनों से मिल रहा पैसा'
शिवसेना नेता ने कहा, 'जो लोग पैसे भेज रहे हैं, वे ज्यादातर एक समुदाय से हैं। क्या उन्हें (कामरा) मदद करने के लिए फतवा जारी किया गया है? यह एफसीआरए का उल्लंघन है।' संजय निरुपम ने दावा किया कि कुणाल कामरा को भारत विरोधी लोगों और संगठनों से धन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - Pollution: 'बच्चों को बाहर खेलने के लिए मास्क पहनना पड़े, ये अस्वीकार्य'; प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के जज सख्त
कुणाल कामरा अब बच नहीं सकते- संजय निरुपम
उन्होंने कहा, 'कुणाल कामरा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जा सकता है। हम देशद्रोहियों और भारत विरोधी संगठनों से पैसे लेने और भारत को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से उनके खिलाफ शिकायत करेंगे। कुणाल कामरा अब बच नहीं सकते।' शिवसेना नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कॉमेडियन को शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री से फंड मिलता था और वह उनके प्रभाव में था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन