फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kumaraswamy alleges PM Modi appeal for lighting lamps in fight against coronavirus as hidden agenda of BJP

प्रधानमंत्री की दीये जलाने की अपील भाजपा का छुपा एजेंडा: कुमारस्वामी

Sun, 05 Apr 2020 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kumaraswamy alleges PM Modi appeal for lighting lamps in fight against coronavirus as hidden agenda of BJP
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के संदर्भ में दीपक जलाने की जो अपील की है वह भाजपा का छिपा हुआ एजेंडा है। कुमारस्वामी ने मोदी को चुनौती दी कि वह अपनी अपील के लिए एक विश्वसनीय वैज्ञानिक और तर्कसंगत स्पष्टीकरण दें।

विज्ञापन


जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि क्या प्रधानमंत्री ने देश को भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मोमबत्ती जलाने के लिए कहा है? छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, इस आयोजन के लिए इस तारीख और समय चुनने को और क्या समझा जा सकता है? मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं कि वह एक विश्वसनीय वैज्ञानिक और तर्कसंगत स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय संकट को आत्म अभ्युदय के लिए इस्तेमाल करना शर्मनाक है और वैश्विक विपत्ति की स्थिति में अपनी पार्टी के छिपे हुए एजेंडे को आगे बढ़ाना शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि आए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा डॉक्टरों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) प्रदान करना और आम लोगों के लिए जांच किट किफायती बनाना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारस्वामी ने दावा किया कि देश को प्रधानमंत्री यह बताएं बिना कि कोविड-19 खतरे से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, प्रधानमंत्री पहले से ही परेशान आबादी को बेमतलब के काम थमा रहे हैं।  



कोरोना को प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है
प्रधानमंत्री ने कहा था, 'रविवार पांच अप्रैल को कोरोना के संकट को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस पांच अप्रैल को 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण कराना है। पांच अप्रैल रविवार को मैं रविवार रात को नौ बजे आप सभी के नौ मिनट चाहता हूं। घर की बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती, टॉर्च, दीया या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। उस दिन घर की सभी लाइट बंद कर दें। चारों तरफ हर व्यक्ति जब एक-एक दिया जलाएगा तो प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा, जिसमें यह उजागर होगा कि हम एक ही मकसद से एकजुट होकर लड़ रहे हैं। उस उजाले में हम संकल्प करें कि हम अकेला नहीं हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed