फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kumar Vishwas says why PM not tell himself degrees true.

आखिर पीएम खुद क्यों नहीं बता देते डिग्री का सच: कुमार विश्वास

Mon, 16 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 16 May 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas says why PM not tell himself degrees true.
प्रधानमंत्री की डिग्री मामले में आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिग्री का सच बता देना चाहिए। जनता को संतुष्ट करना चाहिए। कोई हमारी डिग्री के बारे में जाने सब गर्व के साथ सामने रखेंगे। जनता है पूछ सकती है। जनता को संतुष्ट करना नेतृत्व कर्ता को जवाबदेह बनना ही होगा।
विज्ञापन


गीतकार उर्मिलेश की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में आए आप नेता और कवि कुमार विश्वास यहां उनकी पुत्री सोनरूपा विशाल के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। बोले, डिग्री मामले में पता लगने पर हमने ‘आप’ के मंत्री से तत्काल इस्तीफा ले लिया गया। अब प्रधानमंत्री आदर्श प्रस्तुत करें। हम भी आदर्श प्रस्तुत करके दिखा चुके हैं। प्रधानमंत्री जापान जाते हैं, तो हम उनका समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री ने कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता की हमने उनके काम को सराहा, उन्होंने सफाई की बात की हमने भी झाड़ू उठाई। अब यह तो नहीं कि जनता चाहती है, उसे कुछ बताया न जाए। बताना होगा, गलत काम करने वालों की बीजेपी में कमी नहीं है। हम अपने पर आए तो ऐसा कोई हमाम नहीं बचेगा जहां जाकर ये अपनी नग्नता छिपा सकें।
विज्ञापन

 

आप नेता कुमार विश्वास बोले, जनता की संतुष्टि को दें महत्व

Kumar Vishwas says why PM not tell himself degrees true.
आप द्वारा पंजाब में सरकार बनाने और उसके मुख्यमंत्री के रूप में कुमार विश्वास को प्रस्तुत किए जाने की अटकलों पर पूछे गए सवाल पर विश्वास ने अपने को अलग नहीं किया। उन्होंने पंजाब की एक ड्रगिस्ट प्रदेश की तस्वीर खींची। कहा कि देश विदेश में पंजाबी गायकों के नशे पर गाए गए गानों पर उन्होंने उन गायकों को सुझाव दिए कि वह ऐसे गाने गाएं, जिससे लोगों को ड्रग से मोह भंग हो। तमाम एजेंसियों की रिपोर्ट है कि पंजाब में दो लाख करोड़ का ड्रग का कारोबार है। पंजाब इसमें बदनाम हो रहा है। उनकी कविता को सोशल साइट पर लाखों को समर्थन मिल रहा है और बादल साहब कह रहे हैं कि वह उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। वह उनकी इस धमकी से डरने वाले नहीं है। आप की सरकार आती है, तो पंजाब में सबसे पहले इसी पर अंकुश लगाया जाएगा।

चुनाव की बात चली तो विश्वास ने कहा कि लोग चुनाव को ही राजनीति समझते हैं। हम तीन दोस्तों ने मिलकर मेरे अपने निवास पर ही आप पार्टी बनाई। राजनीति में आने का कदम 2010 में उठा। आज दिल्ली में सरकार है। उन्होंने बिहार की तरह दिल्ली में भी शराब बंदी लगाने की बात को बड़ी कुशलता से पंजाब की ड्रग समस्या में उलझा दिया। बिहार में पत्रकार की हत्या को लेकर उन्होंने पत्रकारिता पर ही सवाल उठाए। कहा कि झारखंड में भी पत्रकार मारा गया, लेकिन उसे क्यों भुलाया जा रहा है। दिल्ली में उन्होंने देखा है कि कई चैनल वाले मोदी के इर्दगिर्द घूम रहे हैं। कुछ तो टिकट भी चाह रहे हैं। तमाम ने तो ऐसी चमचागीरी की है कि उनकी एक-एक खबर ऐसे दिखा रहे हैं, जैसे उनके अलावा राजनीति शून्य हो गई है। मेरे पास भी ऑफर है कि उनसे मिल जाऊं या राजनीति छोड़ दूं, लेकिन दोनों में से वह किसी की अपेक्षा न करें। उत्तर प्रदेश के चुनाव में आप के आने के विश्वास ने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। बड़ा प्रदेश है और जातिवाद का यहां बोलवाला है। यहां आने लिए पैसा भी अधिक चाहिए। इसलिए उत्तर प्रदेश के चुनाव 2017 में आने का फिलहाल इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed