फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kumar vishwas allegations arvind kejriwal Terror Link Delhi CM Amit Malviya Reaction Latest Update  

सियासत: केजरीवाल बोले- सारे भ्रष्टाचारी मुझे आतंकी बोल रहे, भाजपा ने कहा- अलगाववादियों से संबंधों पर जवाब दें

Sat, 19 Feb 2022 05:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Feb 2022 05:23 PM IST
सार

कुमार विश्वास के आरोपों को लेकर भाजपा केजरीवाल पर हमलावर है। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने भी गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित शाह ने भी इसमें कोई लापरवाही न बरतने की बात कही है। 

विज्ञापन
kumar vishwas allegations arvind kejriwal Terror Link Delhi CM Amit Malviya Reaction Latest Update  
अरविंद केजरीवाल-अमित मालवीय। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास के दावे पर सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर भाजपा केजरीवाल पर हमलावर है। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने भी गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित शाह ने इसमें कोई लापरवाही न बरतने की बात भी कही है। 

विज्ञापन


इस बीच अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए खुद पर आरोप लगाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये सारे भ्रष्टाचारी मिलकर मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं। वो जिसे आतंकवादी कहते हैं, उसने आज 12,430 स्मार्ट क्लासरूम देश को समर्पित किए। यहां अब अफसरों, जजों, रिक्शे वाले और मजदूर के बच्चे एक ही डेस्क पर बैठ कर पढ़ेंगे। उनका आतंकवादी बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे कर रहा है।'
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने उन पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, 'जमात-उद-दावा भी स्कूल और अस्पताल चलाने की दलील देती है, पर उसका सरगना हाफिज मोहम्मद सईद आतंकी है। केजरीवाल कुमार विश्वास और गुल पनाग के बयानों और अलगाववादियों से अपने संबंधों पर जवाब दें। इतना ही तो कहना है कि आतंकी संगठनों और उनसे सहानुभूति रखने वालों से कोई सरोकार नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed