फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kumar vishwas said, Its very unfortunate and sad the action against 20 AAP MLA

AAP विधायकों के मामले पर बोले कुमार विश्वास- CM के विशेषाधिकार की वजह से रहा चुप

Sat, 20 Jan 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Updated Sat, 20 Jan 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas said, Its very unfortunate and sad the action against 20 AAP MLA

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने 20 AAP विधायकों के खिलाफ कार्रवाई मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 20 विधायकों के खिलाफ हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उन्हें दुख पहुंचा है। 

विज्ञापन


कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने कुछ सुझाव दिये थे लेकिन उनसे कहा गया कि यह सीएम का विशेषाधिकार है, इसलिए वह चुप हो गए। उन्होंने यह बयान महाराष्ट्र के अहमदनगर में श्री शनि शिंगणापुर मंदिर में पूजा के बाद दिया। इस मौके पर उन्होंने नेत्रदान करने की भी घोषणा की और शपथ-पत्र भरा। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी में इस समय आंतरिक कलह चल रही है, जहां एक तरफ सीएम केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच गतिरोध जारी है वहीं आप के 20 विधायकों से जुड़ा मामला भी पार्टी के लिए सर दर्द बन गया है। ऐसे में कुमार विश्वास का शनि मंदिर में पूजा करना एक अलग ही कहानी बयां करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed