फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kuldeep ujjwal threaten dpro on mobile

सपा के मंत्री की धमकी, 'मेरा असली रूप नहीं देखा... तांडव मचा दूंगा'

Tue, 07 Jun 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Jun 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
kuldeep ujjwal threaten dpro on mobile
कुलदीप और डीपीआरओ की बातचीत की रिकार्डिँग हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला

अपनी ही सरकार में अपने कहे अनुसार ग्राम सचिव पद पर दो लोगों की नियुक्ति और ट्रांसफर न होने से गुस्साए राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन और बागपत विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने पूरे जिले के प्रशासनिक सिस्टम को भ्रष्टाचार में लिप्त बता दिया। कुलदीप उज्ज्वल ने डीपीआरओ को फोन करके उन्हें, डीएम और सीडीओ को औकात दिखाने की चेतावनी दे डाली। कुलदीप और डीपीआरओ की बातचीत की रिकार्डिँग वायरल हो गई है।

विज्ञापन


कुलदीप उज्ज्वल ने डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय को दो दिन पहले 11 बजे रात में फोन किया था। फोन करके कुलदीप उज्ज्वल ने डीपीआरओ से कहा कि ... डीपीआरओ साहब! आपने आजतक मेरा असली रूप नहीं देखा...सोमवार को आ रहा हूं कलक्ट्रेट में। मैं स्टूडेंट लीडर रहा हूं, यूनिवर्सिटी का प्रेसीडेंट रहा हूं। तुम सब लोगों को... तुम्हें, सीडीओ को.. डीएम को असलियत बताऊंगा... तुम कर क्या रहे हो। मेरे पास सब लोगों का कच्चा चिट्ठा है। तुम्हे शर्म नहीं आई तुम लोगों को कि मैं सपा कैंडीडेट हूं... दो लोगों के लिए कहा है केवल।
विज्ञापन


एक मेरे गांव का है और दूसरे के लिए छह के छह प्रधानों ने मांग की है। ... तुम्हे शर्म नहीं आई कि उस काम को कर देते। अब देखना कि ये जो तिवारी है ना डीएम, ...इस .... को बता देना ...औकात बताऊंगा, कैसे यमुना से रेत उठवाता है। मेरे पास सबका कच्चा चिट्ठा है। रजिस्टर है मेरे पास। एक आदमी नहीं बच रहा, जिसका नाम ना हो, जो रेत उठवाने में और खनन में पैसा न लेता हो। देखना क्या तांडव मचाऊंगा। तुम्हारी अगर नहीं औकात बता दी एक-एक आदमी की तो, कुलदीप उज्जवल नाम नहीं। उज्ज्वल एक इमानदारी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाली नहीं करता जो पैसे नहीं लेता ... अब देखना कि मैं सोमवार को क्या तमाशा दिखाता हूं। अगर ये .... का यहां ....जो भाग नहीं गया मेरी दहशत में तो नाम बदल देना मेरा। औकात नहीं बता दी ना तो कलक्ट्रेट के दफ्तर में बैठकर तो अपनी कैंडिडेटशिप वापस कर आउंगा पार्टी को जाकर। बेइमानों की जो ये जमात लगी है ना इन्होंने जिला लूटकर खा लिया। ....एक महीने से तुम लोगों को रिक्वेस्ट कर रहा हूं तुम लोग हो कौन। तुम तो मेरे प्रोटोकॉल में आते हो, राज्यमंत्री का दर्जा हूं। तुमने सच्चाई और ईमानदारी का नाजायज फायदा उठाया, अब तुम्हे नौकरी करना सिखाता हूं। सीडीओ, तुम्हे और डीएम को बताऊंगा।

कलक्ट्रेट में लहराया भ्रष्टाचार का रजिस्टर

kuldeep ujjwal threaten dpro on mobile
कुलदीप उज्ज्वल सोमवार को डीएम ऑफिस पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद ऐलान के मुताबिक राज्य मद्य निषेद्य परिषद के चेयरमैन डॉ कुलदीप उज्ज्वल सोमवार को अपने पिता चौधरी धर्मपाल सिंह और ग्राम प्रधानों के साथ डीएम ऑफिस पहुंचे। भ्रष्टाचार का मुद्दा छिड़ा तो डीएम सख्त हो गए। इस पर चौधरी धर्मपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। यहां काफी देर तक हंगामा रहा। धर्मपाल सिंह ने कहा कि उनके पास भ्रष्टाचार का रजिस्टर है, जिसे सपा प्रमुख मुलायम सिंह के समक्ष रखा जाएगा।

यहां बातचीत पहले संसदीय भाषा से ही शुरू हुई, लेकिन प्रधानों की कार्य योजना और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने सपा नेता की तरफ से उठ रहे सवालों पर नाराजगी जताई। इस पर चौधरी धर्मपाल बिगड़ गए।

वह प्रधानों के बीच से खड़े होकर डीएम के सामने पहुंचे। वह बोले कि उनके पास प्रशासनिक अफसरों का कच्चा चिट्ठा है। सब भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। डीएम पर भी आरोप लगाए, यहां तक कह डाला कि वह तो चकबंदी डिपार्टमेंट से आए हैं। धर्मपाल को उनके बेटे कुलदीप ने बामुश्किल शांत किया। यहां काफी देर तक गहमा-गहमी रही।

प्रधानों का कहना था कि कार्य योजना लटकी है। यही नहीं पक्के मकानों के लिए आया बजट प्रशासन ने वापस भेज दिया। कुलदीप उज्ज्वल ने कई महिला और पुरुषों को डीएम के सामने पेश कर कहा कि इन सबके पास कच्चे मकान है। प्रशासन के अधिकारी झूठ बोले रहें है, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। इसके लिए एक कमेटी गठित करने की मांग रखी।

मामले की जांच कराऊंगा: तिवारी

kuldeep ujjwal threaten dpro on mobile
डीपीआरओ बोले, नहीं जारी की रिकार्डिंग। - फोटो : अमर उजाला

डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि मुझे भी मोबाइल पर रिकॉर्डिंग जारी होने की जानकारी मिली है। कुलदीप उज्ज्वल ने क्या कहा, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। डीपीआरओ की तरफ से इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई। मैं पूरे मामले की जांच कराउंगा। सोमवार को कलक्ट्रेट में चौधरी धर्मपाल सिंह ने जो आरोपी प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए हैं, उनकी भी जांच होगी।

गुस्से में कुछ कह दिया होगा: उज्जवल
राज्य मद्य निषेद परिषद के चेयरमैन डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि मैं जनता का नेता हूं। डीपीआरओ से फोन पर केवल जनता के लिए ही बातचीत की है। कई महीने से कार्य लटका हुआ था। प्रशासनिक सिस्टम उसकी बातचीत को नहीं मान रहा था। हो सकता है गुस्से में कुछ कह दिया हो। बातचीत की रिकॉर्डिंग मेरे पास नहीं है। जो कहा जनता के लिए कहा।

क्या था पूरा मामला
करीब ढाई माह पहले फुलेरा न्याय पंचायत के छह ग्राम प्रधानों ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी से मिलकर घिटौरा न्याय पंचायत के ग्राम सचिव को उनके छह गांव में लगाने की मांग की थी। इसके अलावा सपा नेता के गांव मवी कलां के ग्राम सचिव का तबादला छपरौली कर दिया गया था। कुलदीप उज्ज्वल का कहना था छपरौली से ग्राम पंचायत सचिव को दोबारा मवी कलां लाने और फुलेरा न्याय पंचायत को ग्राम सचिव देने की मांग की जा रही थी, लेकिन दोनों ही कार्य नहीं हुए। इस पर मामला गरमा गया।

डीपीआरओ बोले, नहीं जारी की रिकार्डिंग
जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय के नाम से एक पत्र डीएम और मीडिया को जारी कर दिया गया। पत्र में कहा गया है कि कुलदीप उज्ज्वल की ओर से डीपीआरओ को 3 मिनट 51 सैकेँड की कॉल में धमकी दी गई है। यही नहीं इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई। डीएम ने तुरंत डीपीआरओ को तलब किया, लेकिन जांच हुई तो पता चला कि डीपीआरओ ने पत्र ही जारी नहीं किया। सवाल है कि आखिर कौन है जिसने डीपीआरओ के फोन से रिकार्डिंग लेकर यह चिट्ठी जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed