फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kuldeep is out from bjp for six years

कन्हैया पर विवादित बयान देने वाले से भाजपा ने तोड़ा नाता

Sun, 06 Mar 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 06 Mar 2016 06:43 AM IST
सार

  • की थी जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा।
  • जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस करके वार्ष्णेय को भाजयुमो से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
kuldeep is out from bjp for six years
कन्हैया

विस्तार

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करने वाले भाजयुमो नेता कुलदीप वार्ष्णेय से भाजपा पदाधिकारियों ने किनारा कर लिया है। जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस करके वार्ष्णेय को भाजयुमो से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि वार्ष्णेय को भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद से हटाने के लिए वह छह महीने पहले ही संस्तुति कर चुके हैं और तभी से अंकित मौर्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का काम देख रहे हैं। साथ ही जोड़ा कि वार्ष्णेय के बयान या घोषणा से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात वार्ष्णेय ने एक टीवी चैनल से बातचीत में देशद्रोह के मुद्दे पर कन्हैया कुमार के खिलाफ बयान दिए। खबर फ्लैश होते ही राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैल गई। विरोधियों ने जब इसकी कड़ी निंदा शुरू की तो बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर कहा कि इन दिनों वार्ष्णेय पार्टी का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पांचाल प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने तो कुलदीप वार्ष्णेय को मनोरोगी तक बता दिया। उनका कहना था कि उनका इसी कारण दिल्ली में इलाज चल रहा है।

भाजपा के पूर्व विधायक महेश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि कुलदीप वार्ष्णेय ने जेएनयू कांड के कन्हैया कुमार के खिलाफ जो भी विवादित बयान दिया है, उससे पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। पार्टी ने छह माह पूर्व ही कुलदीप को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में ही उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म करने और छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की घोषणा भी की। हालांकि एक मनोरोगी, जो युवा मोर्चा पदाधिकारी भी नहीं, वह अधिवेशन में कैसे? इस सवाल का जवाब भाजपा पदाधिकारी नहीं दे पाए।

कुलदीप का कहना है कि उन्होंने एक देशभक्त होने के नाते यह बयान दिया है। वह अब भी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। इसी नाते वह मथुरा अधिवेशन में गए हैं। भारत माता के खिलाफ बोलने वालों की जीभ काट लेनी ही चाहिए। उन्होंने गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री से भी कन्हैया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताते चलें कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय समेत एक अन्य नेता को करीब छह माह पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाले जाने की संस्तुति प्रदेश हाईकमान के पास भेजी थी। इसके बाद वार्ष्णेय गंभीर रूप से बीमार हो गए, उनका इलाज दिल्ली में करीब एक माह तक चला।


इस बीच जिलाध्यक्ष पाठक ने अंकित मौर्य को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। इसके बाद भी वार्ष्णेय बतौर जिलाध्यक्ष मोर्चा के कार्यक्रम करते रहे। शनिवार को मथुरा में युवा मोर्चा के अधिवेशन में बतौर जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को बुलाया गया। वह कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार रात बदायूं से निकले तो उन्होंने टीवी चैनल को कन्हैया की जीभ काट लाने संबंधी बयान देकर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed