{"_id":"5d39a9e68ebc3e6c9a25ce73","slug":"kulbhushan-jadhav-s-family-met-sushma-swaraj-sushma-gave-best-wishes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव के परिवार ने की सुषमा स्वराज से मुलाकात, मिली शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुलभूषण जाधव के परिवार ने की सुषमा स्वराज से मुलाकात, मिली शुभकामनाएं
Thu, 25 Jul 2019 07:30 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
कुलभूषण का परिवार
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिवार ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके दी। सुषमा ने लिखा कि कुलभूषण जाधव का परिवार मुझसे मिलने आया। बता दें कि जाधव को मार्च 2016 में जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था और तब से भारतीय अधिकारियों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav's family came to see me today. I wish them all the best. pic.twitter.com/CaXYaDXAUH
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 25, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
अभी हाल में आईसीजे में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने फैसला दिया कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी कानून के तहत राजनयिक पहुंच दे। बाद में पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने जाधव को राजनयिक पहुंच लेने के उनके अधिकारों के बारे में बता दिया है।
इससे पहले इमरान खान ने ट्वीट किया था, 'हम कुलभूषण जाधव को बरी और रिहा नहीं करने और भारत वापस न भेजने के आईसीजे के फैसले की सराहना करते हैं। वो पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ किए गए अपराध के लिए दोषी हैं। पाकिस्तान इस मामले में कानून के मुताबिक आगे बढ़ेगा।'