मुंबई में बंद मिला जाधव के परिवार का फ्लैट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा भारतीय राष्ट्रीयता के कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिए जाने की खबर आते ही लोग मुंबई में स्थित उनके परिवार के फ्लैट पर पहुंचे मगर वहां पर ताला लगा हुआ था।
बाद में पता चला कि जाधव के परिवार वाले पुणे में रहने लगे हैं और इस यहां इस फ्लैट में कोई नहीं रहता है। जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर आते ही उप नगरीय पवई में स्थित उनके प्लैट पर दर्जनों पुलिस वाले, बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि, हाउसिंग सोसायटी के प्रबंधक समिति सदस्य ने लोगों को बिल्डिंग के अंदर जाने से रोका।
जाधव को बचाने के लिए सरकार को उठाने चाहिए सख्त कदम - उद्धव
शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सरकार से कहा कि वह जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव को बचाए। ठाकरे ने कहा कि सरकार को यदि इसके लिए कड़े कदम उठाने पड़ते हैं तो उसे ऐसा करना चाहिए।
जाधव को मौत की सजा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। ठाकरे सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राजग की बैठक में शामिल होने आए थे। जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूर्वचिंतित हत्या कहा है।