फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kulbhushan jadhav injured near ear and shoulder and pakistan tried to hide it

जाधव के कान और कंधे पर चोट के निशान, छिपाने के लिए पाक ने चली ये चाल

Tue, 26 Dec 2017 08:54 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 26 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav injured near ear and shoulder and pakistan tried to hide it

कुलभूषण जाधव से पत्नी और मां की मुलाकात की सामने आई तस्वीरों में उन्हें पाकिस्तान में सख्त प्रताड़ना देने के निशान भी दिख रहे हैं। तस्वीरों में उनके सिर पर कान के पीछे एक लंबा निशान देखा जा सकता है। इससे माना जा रहा है कि यह प्रताड़ना के दौरान दी गई चोट है। इसके अलावा जाधव को बातचीत के दौरान कोट पहनाकर शीशे पीछे बिठाया गया।

विज्ञापन


जानकार मान रहे हैं कि उनकी चोटों को छिपाने के लिए पाकिस्तान ने यह चाल चली। तस्वीरों को देखकर उनके कंधे में चोट होने का अंदाजा भी लगाया जा रहा है।

पढ़ें: जब बेटे कुलभूषण  को सामने पाकर भी छूने को तरस गई मां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पाक की मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल
मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जाधव की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की लेकिन इसके सही होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में जाधव को पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें कोई फ्रैक्चर या कोई बड़ी चोट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैमिली हिस्ट्री में उनके पिता को अस्थमा, स्टोक की बीमारी बताई गई है। ईजीसी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि भी सामान्य बताए हैं। 

दुबई के डॉक्टर से जांच क्यों 

kulbhushan jadhav injured near ear and shoulder and pakistan tried to hide it

जानकारों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट पहले से ही टाइप थी और उस पर हाथ से लिखकर 22 दिसंबर की तारीख डाली गई है। साथ ही तारीख की लिखावट से लिखने वाले के कम पढ़ा लिखा होने का पता चलता है। साथ ही रिपोर्ट में हाइट की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है। इसके अलावा जानकार इस रिपोर्ट पर इसलिए भी सवाल उठा रहे हैं कि उसका मेडिकल टेस्ट किसी पाकिस्तानी डॉक्टर से न कराकर दुबई के डॉक्टर से कराया गया और यह डॉक्टर प्लास्टिक सर्जन है।

स्पीकर पर हुई बात
तस्वीरों में दिख रहा है कि जाधव की पत्नी और मां से इंटरकॉम के जरिए बातचीत के दौरान उनके सामने रखे फोन के रिसीवर पर भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने टेप लगा रखा था ताकि वे उसे उठाकर बात नहीं कर सकें। उनके बीच स्पीकर ऑन करके ही बात कराई गई। जाधव और शीशे के दूसरी ओर उनकी मां-पत्नी के आसपास कैमरे तस्वीरों में दिख रहे हैं। 

भारत से की मांग
पाक प्रवक्ता फैसल ने कहा कि अच्छे कार्य दूसरी ओर से होने चाहिए। जाधव को परिवार से मुलाकात कराने की तरह भारत को अपने यहां के कश्मीर में कैद लोगों से परिजनों को मिलने की अनुमति देनी चाहिए। 

पत्नी-मां गिफ्ट भी ले गईं 
डॉन न्यूज की खबर के अनुसार, जाधव की पत्नी और मां उनके लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंचीं थीं। हालांकि ये गिफ्ट अभी उन्हें सौंपे नहीं गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed