फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulbhushan Jadhav death sentence: Political parties unite in Lok Sabha, condemn Pakistan’s decision

कुलभूषण पर राजनाथ-सुषमा ने पाक को घेरा, कहा- भारत के बेटे को कुछ नहीं होने देंगे

Tue, 11 Apr 2017 04:09 PM IST
amarujala.com- Written by: रोहित मिश्रा
amarujala.com- Written by: रोहित मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav death sentence: Political parties unite in Lok Sabha, condemn Pakistan’s decision

कुलभूषण जाधव की फांसी के मामले में मंगलवार को सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। 

विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से इस बहस की शुरुआत करते हुए मल्लिका अर्जुन खड़गे  ने कहा कि कुलभूषण की फांसी की सजा एक तरह से मर्डर है। सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द कड़े फैसले लेने होंगे। कुलभूषण की फांसी के फैसले को पीएम मोदी से जोड़ते हुए खड़गे ने कहा कि आप भले ही नवाज की बेटी की शादी में जाएं लेकिन ऐसे मामले देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- संसद में बोलीं सुषमा- जाधव भारत का बेटा, बचाने के लिए कुछ भी करेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लिका अर्जुन खड़गे के बाद निशिकांत दुबे, उवैसी, जयप्रकाश नारायण, सौगात राय ने भी सरकार पर इस मसले पर जल्द से जल्द दखल देने की बात कही। 

इस मामले पर सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कुलभूषण जाधव को जिस तरह से फांसी का फैसला सुनाया गया है उससे पूरा देश चिंतित है।  कुलभूषण ईरान में एक बिजनेस करते थे। पाकिस्तान ने कहा कुलभूषण जाधव के पास यदि भारतीय पासपोर्ट मिला है तो फिर वह जासूस कैसे हो सकता है। 

ये भी पढ़ें- इस कश्मीरी युवक के जैसी है कुलभूषण जाधव की कहानी, जिसने बहुत दर्द सहा

राजनाथ सिंह ने कहा कि चाहे जो करना पड़े वह भारत सरकार कुलभूषण और देश के लिए कड़े फैसले लेगी। हम कुलभूषण को बचाने की हरसंभव कोशिश करेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि इस मसले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी सक्रिय हो चुकी हैं वो भी अपना बयान सदन में रखेंगी। 

लोकसभा के साथ राज्यसभा में भी यही मुद्दा गर्माया रहा। राज्यसभा में कांग्रेसी नेता गुलाब नबी आजाद ने कहा कि कुलभूषण का मामला पक्ष और विपक्ष उठकर हैं। इस मामले में हमें एक सुर से कुलभूषण की मदद करनी चाहिए। आजाद ने कहा कि सरकार को कुलभूषण के मामले में वकील उपलब्ध कराने चाहिए और वहां के सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए। ताकि हम वहां मामला जीत जाएं।

इस बात का जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुलभूषण जाधव भारत का बेटा है और उसे बचाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश करेगी। सरकार आउट ऑफ ट्रैक जाकर भी कुलभूषण की  मदद करेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed