फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuki-Meitei clash in Shillong, police held peace meeting, 66 students of Meghalaya reached Guwahati

मेघालय: शिलांग में कुकी-मैतेई झड़प, पुलिस ने की शांति बैठक, मेघालय के 66 विद्यार्थी देर शाम गुवाहाटी पहुंचे

Fri, 05 May 2023 11:13 PM IST
देव कश्यप एन. अर्जुन, शिलांग/गुवाहाटी
एन. अर्जुन, शिलांग/गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 May 2023 11:13 PM IST
सार

शिलांग में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच मामूली झड़प के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एलआर बिश्नोई के नेतृत्व में मेघालय पुलिस ने शुक्रवार को शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के नेताओं और छात्र नेताओं के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
Kuki-Meitei clash in Shillong, police held peace meeting, 66 students of Meghalaya reached Guwahati
मेघालय के छात्र गुवाहाटी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर की हिंसा मेघालय भी पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने इसे समय रहते काबू कर लिया। शुक्रवार शाम को मेघालय की राजधानी शिलांग में पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया और दोनों समुदायों के छात्र नेताओं से बातचीत की। इस बीच, मणिपुर से मेघालय के 66 विद्यार्थियों का पहला जत्था शुक्रवार शाम को गुवाहाटी पहुंचा।

विज्ञापन


शिलांग में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच मामूली झड़प के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एलआर बिश्नोई के नेतृत्व में मेघालय पुलिस ने शुक्रवार को शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के नेताओं और छात्र नेताओं के साथ बातचीत की। डीजीपी ने बताया कि दोनों समुदायों के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। डीजीपी बिश्नोई ने अमर उजाला को बताया कि हालात बिल्कुल सामान्य हैं। दोनों समुदायों के नेताओं के साथ बैठक की, ताकि शांति रहे। बैठक में सभी ने पुलिस का पूरा सहयोग करने का आश्वास दिया।
विज्ञापन


ईस्ट खाली हिल्स के एसपी सिलवेस्टर नोंटिगर ने अमर उजाला को बताया कि गुरुवार शाम को कुकी और मैतेई समुदाय के कुछ विद्यार्थियों के बीच आपस में झड़प हो गई थी। अब यहां स्थिति पूरी तरह शांत है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए कुछ विद्यार्थियों से धारा 107 तहत पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मणिपुर के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों से विद्यार्थियों का अपने राज्य में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मणिपुर से मेघालय के 66 विद्यार्थियों का एक जत्था शुक्रवार शाम को गुवाहाटी हवाई अड्डा पहुंचा। यहां से वे मेघालय जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही मेघालय के मुख्यमंत्री कॉरनाड संगमा ने विद्यार्थियों को सकुशल निकासी कराने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed