फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kshatriya leader Raj Shekhawat quits Gujarat BJP over Rupalas remarks about community

Gujarat: रुपाला की टिप्पणी के विरोध में क्षत्रीय नेता ने छोड़ी भाजपा, कहा- समुदाय की भलाई के लिए यहां आया था

Sat, 30 Mar 2024 06:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 30 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

शेखावत करणी सेना के एक गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। शेखावत ने बताया कि वह समुदाय की भलाई और सनातन धर्म के लिए भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Kshatriya leader Raj Shekhawat quits Gujarat BJP over Rupalas remarks about community
राज शेखावत - फोटो : ANI

विस्तार

क्षत्रीय समुदाय के नेता राज शेखावत ने केंद्रीय मंत्री और राजकोट लोकसभा उम्मीदवार परषोत्तम रुपाला की टिप्पणी के विरोध में भाजपा से इस्तीफा दे दया। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुपाला ने दावा किया था कि अधिकांश राजपूत शासकों ने अंग्रेजों के साथ सहयोग किया था। इस बयान पर समुदाय के सदस्यों ने निंदा भी की थी।
विज्ञापन


शेखावत करणी सेना के एक गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। शेखावत ने बताया कि वह समुदाय की भलाई और सनातन धर्म के लिए भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा टिकट बंटवारें के दौरान समुदाय को नजरंदाज कर रही है। 
विज्ञापन


रुपाला की टिप्पणियों पर भाजपा पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा, "पार्टी के नेतृत्व ने उनके (रुपाला) खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।" समुदाय के सदस्यों ने रुपाला की टिप्पणी पर कई अलग-अलग जगहों में विरोध प्रदर्शन भी किया। बता दें कि शुक्रवार को रुपाला ने अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed