{"_id":"5aba0cd44f1c1b242e8b490f","slug":"krishnaswamy-vijay-raghavan-is-a-new-scientific-adviser-to-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णास्वामी विजय राघवन बने केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, IIT से की है पढ़ाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कृष्णास्वामी विजय राघवन बने केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, IIT से की है पढ़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
कृष्णास्वामी विजय राघवन को केंद्र सरकार का प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 64 साल के राघवन की पोस्टिंग के बारे में सोमवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विजय राघवन ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य है कि हम विज्ञान को ग्लोबल क्वालिटी पर ले जाएं। हमारा विज्ञान ऐसा हो जोकि समाज पर असर डाल सके और इस लक्ष्य के लिए मैं सभी के साथ मिल-जुलकर काम करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि विजय राघवन बायोटेक्नालॉजी डिपार्टमेंट में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। विजय राघवन ने आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने मोलेकुलर बायोलॉजी में भी रिसर्च की है।
विज्ञापन