फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Krishna boat capsize incident 14 bodies recovered so far from Vijayawada

आंध्र प्रदेशः कृष्णा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 16 लोगों की मौत, 9 लोग लापता

Mon, 13 Nov 2017 02:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 13 Nov 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Krishna boat capsize incident 14 bodies recovered so far from Vijayawada

राज्य के विजयवाड़ा के समीप कृष्णा नदी में क्षमता से अधिक 38 लोगों को लेकर जा रही नौका डूबने से 16 पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में छह महिलाएं व चार बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद 15 लोगों को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया जबकि 9 लोग अभी लापता हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब नौका विजयवाड़ा के समीप फेरी विलेज के पवित्रा संगमम से भवानी द्वीप के लिए जा रही थी। नौका पर क्षमता से अधिक 38 लोग सवार थे और उन्हें लाइफ जैकेट भी नहीं दिए गए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- जगमोहन रेड्डी का विवादित बयान: चंद्रबाबू नायडू जैसे सीएम को सरेआम गोली मार देनी चाहिए    
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पर्यटन मंत्री भूमा अखिला प्रिया ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस नौका का संचालन एक प्राइवेट कंपनी कर रही थी और बताया जा रहा है कि यह अभी ट्रायल रन पर चल रहा था। 

घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और कृष्णा जिला प्रशासन की टीमों ने व्यापक अभियान चलाकर लापता लोगों का तलाशी अभियान तेज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed