{"_id":"5e573ab78ebc3ef39367a61b","slug":"kpp-samy-former-state-minister-and-dmk-mla-from-tiruvottiyur-passed-away-at-the-age-of-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके विधायक केपीपी सैमी का लंबी बीमारी के बाद निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके विधायक केपीपी सैमी का लंबी बीमारी के बाद निधन
Thu, 27 Feb 2020 09:12 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
KPP Samy passed away
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रमुक विधायक एवं पूर्व मंत्री केपीपी सैमी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक जताते हुए उनके तमाम योगदान, विशेषकर मछुआरा समुदाय के लिए उनके काम को याद किया।
विज्ञापन
सैमी तिरुवोत्तियुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। दिवंगत एम. करुणानिधि के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 2006-2011 तक उन्होंने मत्स्य पालन विभाग का कार्यभार संभाला। सैमी द्रमुक की मुछआरों की शाखा के सचिव भी थे। दुरई मुरुगन सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ स्टालिन उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे।
विज्ञापन
स्टालिन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, मत्स्य पालन विभाग के मंत्री के तौर पर उन्होंने करुणानिधि और मेरे समक्ष हमेशा मछुआरों से जुड़े मुद्दे उठाए और उनके लिए कई कल्याण योजनाएं भी लागू करवाईं। स्टालीन उस समय उप मुख्यमंत्री थे। द्रमुक प्रमुख ने उनके परिवार और मछुआरा समुदाय के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन