फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KPCC chief Sudhakaran draws ire withdraws interpretation of Ramayana Latest News Update

Sudhakaran: रामायण से जुड़े विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता की सफाई, कहा- सिर्फ बचपन में सुनी एक कहानी बताई

Sun, 16 Oct 2022 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 16 Oct 2022 09:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने सिर्फ एक कहानी सुनाई है, जो मैंने बचपन में सुनी थी। किसी को नीचा दिखाने या अपमान करने का इरादा नहीं था। मेरा मकसद लोगों को विभाजित करने का नहीं था।

विज्ञापन
KPCC chief Sudhakaran draws ire withdraws interpretation of Ramayana Latest News Update
के सुधाकरन। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने रामायाण से जुड़ा एक उदाहरण देने के मामले पर खेद जताया है। उन्होंने रविवार को अपना बयान वापसलि लिया। दरअसल, उनके बयान के बाद माकपा-भाजपा समेत आम लोग भी उन पर हमलावर हो गए थे और उनकी आलोचना कर रहे थे।

विज्ञापन


रामायण को लेकर क्या कहा था?
सुधाकरन ने एक अखबार को साक्षात्कार दिया था। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में रामायण का जिक्र किया था। उनसे पूछा गया था कि वे वे मालाबार और मध्य केरल के राजनेताओं के बीच क्या अंतर है? इस पर उन्होंने एक कहानी सुनाई।
विज्ञापन


सुधाकरन ने कहा था कि रावण को हराने के बाद पुष्पक विमान पर लंका से लौटते समय लक्ष्मण के मन में अपने भाई भगवान राम को समुद्र में धकेलने और उनकी पत्नी सीता के साथ जाने जैसे विचार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा था कि हालांकि, जब तक वे मध्य केरल पहुंचे, तब तक लक्ष्मण का हृदय परिवर्तन हो चुका था। इस पर भगवान राम ने उनके कंधे पर थपथपाते हुए कहा था कि उन्होंने लक्ष्मण के मन को पढ़ लिया था और यह उनकी (लक्ष्मण) नहीं, बल्कि उस भूमि (दक्षिणी केरल) की गलती थी।

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हुआ विरोध
साक्षात्कार के इस हिस्से के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनका विरोध शुरू हो गया। जनता और नेताओं ने उनकी जमकर आलोचना की। भाजपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी उनकी कड़ी आलोचना की थी। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि हर राजनीतिक दल को लोगों को जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए, न कि उन्हें बांटने की।


अब दी सफाई
इसके बाद सुधाकरन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह मालाबार क्षेत्र में प्रचलित एक कहानी थी। वह इसे बचपन से सुनकर बड़े हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने सिर्फ एक कहानी सुनाई है, जो मैंने बचपन में सुनी थी। किसी को नीचा दिखाने या अपमान करने का इरादा नहीं था। मेरा मकसद लोगों को विभाजित करने का नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed