फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kozhikode Plane Crash: Know How Plane Slipped And Fell Into The Ditch, And People shouts In Aircraft Accident

Kozhikode Plane Crash: जानिए कैसे फिसलकर खाई में जा गिरा विमान.. और सुनाई देने लगीं चीखें

Sat, 08 Aug 2020 06:46 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 Aug 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Kozhikode Plane Crash:  Know How Plane Slipped And Fell Into The Ditch, And People shouts In Aircraft Accident
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोझिकोड में विमान हादसे ने खराब मौसम में लैंडिंग के खतरों को फिर उजागर किया है। जानिए कैसे उड़ान फिसलकर कई फुट नीचे जा गिरी...

विज्ञापन
  • भारी बारिश के बीच दुबई से आ रहा विमान के दूसरे प्रयास में एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसा हुआ।
  • उतरते समय विमान गीले रनवे से फिसलकर ढलान तक पहुंच गया और उसका अगला हिस्सा टूट गया। 
  • विमान रनवे क्रमांक 10 पर उतरकर हवाई पट्टी के सिरे की तरफ दौड़ता रहा और खाई में लुढ़क गया।
  • उड्डयन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी और एयरपोर्ट पर दृश्यता 2000 मीटर की थी।


कोरोना के चलते छिनी नौकरी लौटे तो हादसे का हुए शिकार 
विमान हादसे के घायलों में कुछ ऐसे थे जो कोरोना महामारी फैलने की वजह से अपनी नौकरी गंवा बैठे थे। 28 वर्षीय मोहम्मद फासिल जैसे कुछ तो ऐसे थे जो शादी करने के लिए घर लौट रहे थे। वहीं, मोहम्मद सलील को कंपनी ने छह महीने की जबरन छुट्टी पर भेज दिया था।

विज्ञापन


हादसें में घायल लोगों में एक साल के मासूम से लेकर 68 साल तक के बुजुर्ग भी थे। इनमें से कोई पर्यटक तो कोई कामगार, कोई प्रोफेशनल तो कोई छात्र है। यहां तक कि दस नवजात भी थे। अब्दुल रफी जैसे कुछ लोगों की तो वीजा अवधि भी खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





मलबे में से घायलों की चीखें, रोते हुए बच्चे व खून सने कपड़ों से भयावह हुआ माहौल
विमान खाई में गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर बेहद भयावह माहौल था। हर तरफ घायलों की चीखें, रोते-बिलखते बच्चे और खून से सने कपड़ों के अलावा एंबुलेंस के साइरन के शोर ने हादसे की जगह ऐसा माहौल पैदा किया किया जिसे देखकर हर कोई दहल गया।

बचाव के दौरान स्थानीय पुलिस और राहतकर्मियों ने घायल आदमी और औरत को विमान से खींचने की कोशिश की तो विमान तेज आवाज के साथ दो टुकड़ों में बंट गया। हर तरफ कराहों के साथ घायल यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे थे। चार या पांच साल की उम्र के बच्चे घबराकर बचावकर्मियों की गोदी में चढ़ गए।

यह भी पढ़ें : Kerala Plane Crash: पायलट ने आखिरी वक्त तक की थी विमान को बचाने की कोशिश

ऐसा ही दर्दनाक नजारा उन अस्पतालों में भी था, जहां इन घायलों को पहुंचाया गया था। एक स्थानीय आदमी ने बताया कि विमान क्रैश होते ही वह भागता हुआ एयरपोर्ट पहुंचा। एक छोटा बच्चा सीट के नीचे फंसा था। उसने कहा, हम लोगों ने वहां पहुंचकर कुछ यात्रियों को विमान से निकाला। ज्यादातर गंभीर घायल थे। टांगे टूटी थीं।


मेरे हाथ और शर्ट घायलों के खून में पूरी तरह भीग गए। बचाव कर रहे एक आदमी ने बताया कि पायलट को कॉकपिट का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। जब तक एंबुलेंसों ने घटनास्थल पर पहुंचना शुरू किया, उससे पहले लोगों ने घायलों को अपनी कारों में बैठाकर अस्पताल पहुंचाना चालू कर दिया था।

राष्ट्रपति ने केरल के राज्यपाल से ली हादसे की जानकारी
केरल में एयर इंडिया हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, कोझिकोड में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। मेरी संवेदना दुर्घटना प्रभावित यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारवालों के साथ है।

यह भी पढ़ें : संयोग: मंगलूरू में 10 साल पहले ऐसे ही हादसे में चली गई थी 158 लोगों की जान

दुबई, शारजाह में भारतीय मिशनों ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
भारत के दुबई और शारजाह में मिशनों ने पांच हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं, ताकि पीड़ित परिवारों के लोग विमान में सवार संबंधियों की जानकारी हासिल कर सकें। महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी ने कहा, हम आपको इस बारे में बाकी जानकारी देते रहेंगे। दुबई के हेल्पलाइन नंबर हैं-+97156 5463903, +971543090572, +971543090571, +971543090575। शारजाह का नंबर  +97165970303 है।

विदेश मंत्रालय ने भी नंबर जारी किए...
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने हादसे पर दुख जताते बताया कि हेल्पलाइन के 1800118797, 123012113,1123014104, 1123017905 नंबर हर वक्त काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : Kerala Plane Crash: रनवे से फिसलकर खाई में गिरा विमान, दो टुकड़ों में बंटा, 17 की मौत, 123 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed