{"_id":"5f3297113dfeb841f03677a4","slug":"kozhikode-air-crash-impact-dgca-to-audit-airports-with-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोझिकोड हवाईअड्डे पर चौड़ी बॉडी वाले विमानों के संचालन पर प्रतिबंध, हवाईअड्डों का ऑडिट करेगा डीजीसीए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोझिकोड हवाईअड्डे पर चौड़ी बॉडी वाले विमानों के संचालन पर प्रतिबंध, हवाईअड्डों का ऑडिट करेगा डीजीसीए
Tue, 11 Aug 2020 10:22 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान की तस्वीर
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझिकोड में पिछले हफ्ते हुए विमान हादसे में मुख्य पायलट समेत 18 लोगों की मौत के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सख्त हो गया है। डीजीसीए ने कोझिकोड हवाई अड्डे पर चौड़े शरीर वाले विमानों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही यह फैसला किया गया है कि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में स्थित हवाईअड्डों का विशेष ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल प्रतिबंध की अवधि की तिथि तय नहीं की गई है। हम मानसून के खत्म होने का इंतजार करेंगे और हवाईअड्डे पर पूरी सावधानी के लिए ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन
कोझिकोड में पिछले हफ्ते हुए विमान हादसे में मुख्य पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से लौट रहा एयर इंडिया का विमान कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरते वक्त फिसल गया और 35 फीट गहरी खाई में गिर गया था।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद हवाई अड्डे से जुड़ी कई खामियां बाहर आयीं जिसे लेकर सरकार पर सवाल उठने लगे। अब इस मामले के बाद यह फैसला किया गया है कि देश का विमानन नियामक डीजीसीए उन हवाईअड्डों का विशेष ऑडिट करेगा जहां भारी बारिश होती है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कोझिकोड हवाईअड्डे पर विमान हादसे के चार दिन बाद मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
बी747 और ए350 जैसे चौड़े शरीर वाले विमानों में बड़ा फ्यूल टैंक होता है, इसलिए ये विमान बी737 और ए320 जैसे छोटे-बॉडी वाले विमानों की तुलना में लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। चौड़े शरीर वाले विमानों को उड़ान भरने या उतरने के लिए लंबी दूरी वाले रनवे की भी जरूरत होती है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मुंबई और चेन्नई जैसे हवाईअड्डों पर विशेष ऑडिट किया जाएगा जो सालभर में भारी बारिश से प्रभावित रहते हैं।’ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) देश में कोझिकोड समेत 100 से ज्यादा हवाईअड्डों का प्रबंधन देखता है। हालांकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े हवाईअड्डों का प्रबंधन निजी कंपनियां देखती हैं।
बता दें कि दुबई से चालक दल के छह सदस्यों समेत 190 यात्रियों को लेकर शुक्रवार रात कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान भारी बारिश के कारण हवाई पट्टी से फिसलकर 35 फुट नीचे खाई में गिर गया था और उसके दो टुकड़े हो गए थे। हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गयी। एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि कोझिकोड विमान हादसे में घायल 74 यात्रियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।