फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Koo' dominated: Union Minister Ravi Shankar Prasad, Piyush Goyal and CM Shivraj very popular, Kangana is not far behind

'कू' पर छाए: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल व सीएम शिवराज खूब लोकप्रिय, कंगना भी पीछे नहीं

Mon, 12 Apr 2021 09:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Apr 2021 09:22 PM IST
सार

  • तेजी से लोकप्रिय हो रहा ट्विटर का स्वदेशी विकल्प
  • कमल नाथ भी इस पर काफी सक्रिय

विज्ञापन
'Koo' dominated: Union Minister Ravi Shankar Prasad, Piyush Goyal and CM Shivraj very popular, Kangana is not far behind
Koo App - फोटो : PLAY STORE

विस्तार

ट्विटर का स्वदेशी विकल्प 'कू' इन दिनों बेहद चर्चा में है। देश की कई प्रमुख हस्तियां एक के बाद एक 'कू' एप से जुड़ रही हैं। केंद्रीय कानून, न्याय और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले मंत्री बन गए है। वहीं दूसरे नंबर पर इस एप पर केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को 5 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ भी पीछे नहीं हैं। वे भी इस एप पर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। कू एप पर लोकप्रियता के मामले में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अन्य भाजपा शासित राज्यों के सीएम को पीछे छोड़ रखा हैं। शिवराज सिंह चौहान को जहां 3 लाख 63 हजार से जयादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से 3 लाख 43 हजार लोग जुड़े हैं। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा को 57 हजार लोग ही फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों में स्मृति ईरानी को जहां 2 लाख 93 हजार, प्रकाश जावड़ेकर को 3 लाख 24 हजार, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को 1 लाख 48 हजार, गजेंद्र सिंह शेखावत को 1 लाख 20 हजार और किरण रिजिजू को 69 हजार लोग फॉलो करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं

कई फिल्मी सितारे और खिलाड़ी भी इसे तेजी से डाउनलोड करके साइन अप कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अनुपम खेर की कू पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। कंगना को जहां 3 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, वहीं खेर को 5 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं। 

हाल ही में कंगना ने अनुपम खेर की नई बुक को लेकर कू पर एक पोस्ट भी लिखी थी। उन्होंने पोस्ट किया था कि,'अनुपम खेर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं और हम सभी को न सिर्फ प्रेरणा देते हैं बल्कि हम सभी की पहली पसंद भी हैं।'

इसके अलावा रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को 1 लाख 20 हजार, टीवी कलाकर आशीष विद्यार्थी को 3 लाख 27 हजार, फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई को 98 हजार, गायक अदनान सामी को 94 हजार और 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को 91 हजार लोग फॉलो करते हैं। अर्चना इस एप पर अपने फॉलोअर्स से निजी जीवन से जुड़े किस्से शेयर करती हैं।
 

हिमा दास भी बेहद सक्रिय

इन सभी के अलावा भारत की उड़न परी के नाम से मशहूर महिला एथलीट और वर्ल्ड चैंपियन हिमा दास भी इस एप पर बेहद सक्रिय हैं। उन्हें 37 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे लगतार कू एप पर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करती हैं।छह बार की विश्व चैम्पियन और मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को भी कू पर पर 58 हजार से ज्यादा लोग फालो करते हैं। वे कूप पर अपने फैन्स को स्पोर्ट्स के प्रति जागरुक करती और आने वाली चैंपियनशिप के बारे में जानकारी भी देती हैं।  पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ को इस एप पर 1 लाख लोग फॉलो करते हैं। श्रीनाथ कन्नड़ भाषा में अपनी बात रखते हैं। वे कू एप में इन्वेस्टर भी हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले को 1 लाख 43 हजार लोग फॉलो करते हैं।

कुमार विश्वास भी पीछे नहीं
इस एप पर कवि कुमार विश्वास भी बेहद सक्रिय हैं। उन्हें 2 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं। वे लोगों के बीच अपनी कविताएं और देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।

पीएम मोदी की पहल पर बने एप

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। इसके बाद कई भारतीय डेवलपर्स ने 'मेड इन इंडिया' के तहत कई एप लॉन्च किए। इसी तरह का एक भारतीय एप 'कू' है जो ट्विटर का भारतीय विकल्प है।  'कू' भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट को मार्च 2020 में अप्रम्या राधाकृष्णा और मयंक बिदावत्का ने बनाया है। ये काफी हद तक ट्विटर की तरह ही एक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

इन भाषाओं में कर सकते हैं सामग्री साझा
ये ऐप हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया और असमी भाषा को सपोर्ट करता है। यूजर इस एप के जरिए फोटो, ऑडियो, वीडियो और लिखित कंटेंट शेयर कर सकते हैं। ट्विटर की तरह ही कू भी अपने यूज़र्स को डायरेक्ट मैसेज के जरिए चैट करने की सुविधा देता है। इतना ही नहीं यूजर्स इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed