कू एप: पहली बार जारी किए विधानसभा चुनाव के आंकड़े, 28.4 फीसदी नए विधायकों ने किया सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल
कू एप की शुरुआत मार्च 2020 में भारत के एक बहुभाषी, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू एप' ने पहली बार हाल ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से संबंधित जानकारियां साझा की हैं। इसके अनुसार पांचो राज्यों के 28.4 फीसदी नवनिर्वाचित विधायकों ने मतदाताओं से जुड़ने के लिए कू एप का इस्तेमाल किया था। प्रत्याशियों ने स्थानीय भाषाओं में अपने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए इसका खूब फायदा उठाया।
इस संबंध में कू की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये आंकड़े उन भारतीयों की भावनाएं प्रदर्शित करते हैं जिन्हें पहली बार माइक्रो ब्लॉगिंग मंच का अपनी मातृभाषा में इस्तेमाल करने का मौका मिला था। इस बार डिजिटल चुनाव प्रचार भी देखने तो मिला। इसके चलते 10 मूल भाषाओं में ऑनलाइन अभिव्यक्ति को सक्षम बनाने वाले कू एप से प्रत्याशियों के जुड़ने का सिलसिला तेज होता दिखाई दिया।
आंकड़ों के अनुसार पांच राज्यों के 690 नवनिर्वाचित विधायकों में से लगभग 28.4 फीसदी यानी 196 उम्मीदवार चुनाव के दौरान इस मंच पर मौजूद थे। इन्होंने मतदाताओं के साथ रियल टाइम में ई-कनेक्ट होने, अपडेट देने और प्रतिक्रिया जानने के लिए कू एप की बहुभाषी विशेषताओं का खूब इस्तेमाल किया। ऐसे उम्मीदवारों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, अपर्णा यादव, और भगवंत मान जैसे प्रत्याशी रहे।
पांच राज्यों में कू अकाउंट वाले विजयी प्रत्याशी
| राज्य | विजयी प्रत्याशी (कू पर अकाउंट वाले) | कुल विधानसभा सीटें | कुल सीटों का फीसद |
| उत्तर प्रदेश | 154 | 403 | 38.2 |
| पंजाब | 23 | 117 | 19.7 |
| उत्तराखंड | 07 | 70 | 10.0 |
| मणिपुर | 01 | 60 | 1.70 |
| गोवा | 11 | 40 | 27.5 |
| कुल | 196 | 690 | 28.4 |
उत्तर प्रदेश के लिए पार्टीवार विजयी उम्मीदवार
| राजनीतिक दल | विजयी प्रत्याशी (कू अकाउंट वाले) | कुल प्रत्याशी (कू खाते वाले | कुल सीटों का फीसद |
| भाजपा | 137 | 155 | 88.4 |
| सपा | 13 | 31 | 41.9 |
| रालोद | 02 | 05 | 40.9 |
| अपना दल | 01 | 02 | 50.0 |
| कांग्रेस | 01 | 40 | 2.50 |
| कुल | 154 | 233 | 66.1 |
पंजाब के लिए पार्टीवार विजेता उम्मीदवार
| राजनीतिक दल | विजयी प्रत्याशी (कू खाते वाले) | कुल प्रत्याशी (कू खाते वाले) | कुल सीटों का फीसद |
| आप | 15 | 15 | 100 |
| कांग्रेस | 06 | 18 | 33.3 |
| शिअद | 01 | 06 | 16.7 |
| कुल | 22 | 39 | 56.4 |