{"_id":"67c8c15796fc4e00ff044521","slug":"kolkata-triple-murder-case-probe-updates-tangra-police-crime-scene-recreate-detective-leather-business-loan-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा कर्ज: मां-बाप ने बेटी का गला घोंटा, पति ने बीवी की नस काटी, साली की भी हत्या; बाप-बेटा अस्पताल में...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जानलेवा कर्ज: मां-बाप ने बेटी का गला घोंटा, पति ने बीवी की नस काटी, साली की भी हत्या; बाप-बेटा अस्पताल में...
Thu, 06 Mar 2025 08:07 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 06 Mar 2025 08:07 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के ट्रिपल मर्डर केस में 'जानलेवा कर्ज' का एंगल उभरा है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा है कि पहले खुद मां-बाप ने अपनी बेटी का गला घोंट डाला। इसके बाद,पति ने बीवी की कलाई की नस काट डाली। आरोपी प्रसून ने अपनी साली की हत्या की बात भी कबूली है। फिलहाल इस परिवार के दो सदस्य बाप-बेटा अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
Kolkata Triple Murder
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तिहरे हत्याकांड को लेकर अहम अपडेट आया है। कोलकाता पुलिस के जासूसों ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने एक परिवार की तीन महिला सदस्यों की हत्या की गई थी। मृतकों में से एक के पति पर भी आरोप लगे हैं। पुलिस ने बुधवार को सीन रीक्रिएट करने के लिए उस घर का दौरा किया। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस अधिकारियों के अलावा डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) के वैज्ञानिक विंग अधिकारी भी साथ गए।
15 करोड़ के कर्ज के कारण जान देने का फैसला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान जासूसों ने यह भी पाया कि चमड़े के कारोबार में लगे डे भाइयों पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था, जिसे वे चुकाने में असमर्थ थे। इसके कारण उन्होंने सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई - प्रणय और प्रसून - अपनी पत्नियों, सुदेशना और रोमी के साथ तंगरा इलाके में उस घर में रहते थे। घर के अन्य निवासियों में प्रणय का बेटा और प्रसून की बेटी शामिल थे।
तीन परिजनों की हत्या के बाद कार दुर्घटना में जान देने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक रोमी, सुदेशना और उनकी बेटी 19 फरवरी की सुबह तंगरा स्थित अपने घर के अंदर मृत पाए गए थे। मेट्रो रेल के पिलर से हुई कार की टक्कर में तीन अन्य घायल भी हुए थे। कार में सवार तीन घायलों में से एक ने घर में हुई मौतों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। प्रणय और उसका बेटा कार दुर्घटना में लगी चोटों के कारण अभी भी अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन