फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Presidency University vice chancellor Hostage in chamber by students

कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति 16 घंटे बाद बाहर निकलीं, अब भी धरने पर छात्र

Tue, 04 Feb 2020 09:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Feb 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Presidency University vice chancellor Hostage in chamber by students
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति अनुराधा लोहिया करीब 16 घंटे के बाद अपने चैंबर से दूसरे दरवाजे से बाहर निकलीं। छात्रों ने सोमवार को दोपहर करीब दो बजे से चैंबर में बंधक बनाकर रखा था। कुछ छात्रावासों में मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने और बर्खास्त छात्रावास कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे छात्र उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोहिया सुबह छह बजे दूसरे दरवाजे से बाहर निकलीं जबकि छात्रों का एक धड़ा अब भी उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहा है। अधिकारी ने बताया कि वह ठीक हैं हालांकि काफी समय से अंदर बंद होने के कारण थोड़ी तनाव में हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने सोमवार दोपहर दो बजे प्रदर्शन शुरू किया था। छात्र 130 साल पुराने हिंदू हॉस्टल के पांच वार्डों में से तीन में मरम्मत कार्य बिना किसी देरी के पूरा करने और आठ बर्खास्त हॉस्टल कर्मचारियों को तुरन्त बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोहिया विश्वविद्यालय के कुछ अन्य अधिकारियों के साथ कुलपति कक्ष में हैं। इंडिपेंडेंट कंसोलिडेशन (आईसी) और एसएफआई से जुड़े छात्र हाथ में तख्तियां लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है, 'हम पूरा हिंदू हॉस्टल वापस चाहते हैं और छात्रों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी कठोर कदम ना उठाएं।'


आईसी से जुड़े प्रदर्शनकारी सुभो बिश्वास ने कहा कि हमने वीसी से अपनी मांगों पर स्पष्ट जवाब की मांग की थी, लेकिन वह दूसरे दरवाजे से भाग गईं जबकि हम मुख्य द्वार के बाहर बैठे थे। उन्होंने कहा कि जब वह वापस परिसर आएंगी तो हम उन्हें ऐसे बचकर निकलने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed