{"_id":"675d459dfb4ff9c37701c438","slug":"kolkata-police-recovered-a-woman-s-severed-head-from-a-garbage-dump-one-arrested-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: पुलिस को कूड़े के ढेर से मिला महिला का कटा हुआ सिर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: पुलिस को कूड़े के ढेर से मिला महिला का कटा हुआ सिर, एक गिरफ्तार
Sat, 14 Dec 2024 02:15 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:15 PM IST
सार
Kolkata News: हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अतिकुर नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की सुबह उस इलाके में अतिकुर की गतिविधियों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर से शुक्रवार को एक कटा हुआ महिला का सिर बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पुछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अतिकुर नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की सुबह उस इलाके में अतिकुर की गतिविधियों की जानकारी मिली है। सीसीटीवी और टावरलोकेशन की पहचान करके पुलिस ने जांच की। क्लोज सर्किट कैमरे की फुटेज में अतिकुर की मौजूदगी का प्रमाण पुलिस को मिला था।
कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद अपराधी को पकड़ने के लिए आसपास के पुलिस जिलों और कमिश्नरेट को अतिकुर की तस्वीर भेजी। डायमंड हार्बर पुलिस ने उस तस्वीर को देखकर तलाश शुरू की और अतिकुर का पता लगा लिया। उसका मोबाइल नंबर भी मिला। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने टावर लोकेशन को ट्रैक करके यह पता लगाया कि अतिकुर सुबह-सुबह गोल्फक्लब इलाके में था। इसके बाद एक अभियान शुरू किया गया और रात तक अतिकुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अतिकुर लस्कर दक्षिण 24 परगना के मगरहाट के बसकभांगा पंचग्राम का निवासी है। मृतिका का नाम खादिजा बीबी था, और वह मुड़गाछा कालीतला पारुल गांव की निवासी थी। उसकी शादी मगरहाट के राधानगर गांव में हुई थी। यानी, अतिकुर खादिजा के ससुराल के इलाके का ही निवासी है।पुलिस अतिकुर से हत्या के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस बीच, मृतिका के परिवार से बात करके पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गोल्फ क्लब के पास सिर पाया गया, लेकिन शरीर का बाकी हिस्सा अभी तक नहीं मिला है। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।