फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: play school boy sexually assaulted at Kolkata on world doctor day celebration

कोलकाता: प्ले स्कूल में 2 साल के मासूम का 'यौन उत्पीड़न', पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 05 Jul 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 05 Jul 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Kolkata: play school boy sexually assaulted at Kolkata on world doctor day celebration

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पुलिस ने बुधवार को दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में पोस्को कानून के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


यह मामला 1 जुलाई का बताया जा रहा है, मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

इस मामले पर वकील अनीर्बन ठकुरता ने कहा कि 'यह मामला 1 जुलाई (चिकित्सक दिवस) का है जब स्कूल में इस अवसर पर समारोह आयोजित किया गया था। समारोह खत्म होने के बाद बच्चे की मां उसे लेने आई तो उसके के चेहरे पर अजीब तरह की परेशानी देखी। इस दौरान मां ने देखा की उसके कपड़ों पर खून के निशान हैं। वह बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गई और वहां डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।'
विज्ञापन


जिसके बाद बच्चे के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस भी बच्चे को मेडिकल चेकअप के लिए ले गई और जांच शुरू कर दी।

वकील ने आगे बताया 'पीड़ित बच्चे के परिवार ने जब स्कूल से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की तो स्कूल ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास 27 जून से 3 जुलाई तक की कोई भी सीसीसीवी फुटेज नहीं है। और परिवार को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह की यौन उत्पीड़न की घटना के होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed