फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata News, Former Tripura Governor Tathagata Roy lodges a police complaint against Bengali actor Saayoni Ghosh

कोलकाता: भाजपा नेता तथागत ने बंगाली अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 18 Jan 2021 04:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Kolkata News, Former Tripura Governor Tathagata Roy lodges a police complaint against Bengali actor Saayoni Ghosh
तथागत रॉय - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्विटर पर एक मीम साझा करने पर बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के भड़काऊ पोस्ट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने ट्विटर पर साझा किए गए एक मीम को हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला बताने के साथ परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है। वहीं दूसरी ओर बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष अपना अकाउंट हैक होने की बात कही है।
विज्ञापन


घोष ने दावा किया है कि मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने साझा नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है जिसने तब उनका अकाउंट हैक किया था। रॉय ने कहा कि आप ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत अपराध किया है, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने ट्विटर पर कहा कि ये पोस्ट फरवरी 2015 का है जो मेरे संज्ञान में लाया गया है जो बेहद अप्रिय है। उन्होंने कहा कि वह 2010 में ट्विटर पर आई थीं और कुछ समय बाद उन्होंने ट्विटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और बाद में उन्हें पता चला कि उनका अकांउट हैक हो गया है।

उन्होंने कहा कि वह 2017 के बाद से ही अपना अकाउंट वापस पा सकीं। अभिनेत्री ने कहा कि अधिकतर पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन कुछ गैर जरूरी पोस्ट हमसे छूट गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed