{"_id":"676409e45a41be0f67002939","slug":"kolkata-netaji-subhas-chandra-bose-international-airport-is-set-to-celebrate-its-centenary-news-in-hindi-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: कोलकाता एयरपोर्ट अपनी शताब्दी मनाने के लिए तैयार, उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे समारोह का उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: कोलकाता एयरपोर्ट अपनी शताब्दी मनाने के लिए तैयार, उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे समारोह का उद्घाटन
Thu, 19 Dec 2024 05:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:26 PM IST
सार
कोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1566.3 एकड़ भूमि और 2,30,000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र में फैला है।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सौ साल पूरा होने वाला है। 21 दिसंबर को एयरपोर्ट अपनी शताब्दी का जश्न मनाने के लिए तैयार है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरपु इस भव्य समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, लोकसभा सदस्य प्रोफेसर सौगत रॉय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद होंगे।
स्मारक टिकट और सिक्का भी होगा जारी
यह समारोह का महत्व भारतीय विमानन के भविष्य को आकार देते हुए एयरपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करेगा। एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस समारोह के दौरान उड़ान यात्री कैफै का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह एक बजट अनुकूल कैफे होगा। कैफे में किफायती मूल्य पर क्यूरेटेड मेनू पेश किया जाएगा। कोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा।
1924 में हुई थी कोलकाता एयरपोर्ट की स्थापना
बता दें कि कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1566.3 एकड़ भूमि और 2,30,000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र में फैला है। यहां सालाना 26 मिलियन यात्री आते हैं। यह एयरपोर्ट लगभग 49 घरेलू और 15 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को सेवा प्रदान करता है। इसे दमदम एयरपोर्ट भी कहा जाता है। इसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इसने बंगाल फ्लाइंग क्लब (1929) की मेजबानी करके भारतीय विमानन का नेतृत्व किया था। 1964 में यह पहला जेट सर्विस हब बना। 1975 में अपना पहला समर्पित एयरलाइन कार्गो टर्मिनल खोला।
विज्ञापन
दुनिया के महान एयरपोर्ट में शामिल
कोलकाता एयरपोर्ट राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह लोगों, संस्कृतियों और राष्ट्रों के बीच एक सेतु की तरह बनकर रहा है। इतना ही नहीं दुनिया के महान विमानन केंद्रों में कोलकाता एयरपोर्ट का नाम शामिल है।