फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata 'murders': Husbands of two deceased women likely to be arrested, News in hindi

Kolkata Triple Murder Case: कोलकाता तिहरे हत्याकांड में महिलाओं के पतियों के गिरफ्तारी की तैयारी, जानें क्यों

Sat, 22 Feb 2025 02:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 02:21 PM IST
सार

कोलकाता के तेंगरा में एक घर में मृत पाईं गई दो महिलाओं के पतियों के गिरफ्तारी की तैयारी पुलिस की तरफ से की जा रही है। बता दें कि, घर में दो महिलाओं समेत एक लड़की का शव मिला था और इसका खुलासा तब हुआ था, जब एक कार तेज रफ्तार मेट्रो पिलर से टकरा गई। जिसमें सवार दो पुरुष और एक लड़का बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Kolkata 'murders': Husbands of two deceased women likely to be arrested, News in hindi
मनोज कुमार वर्मा, कोलकाता पुलिस आयुक्त - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तिहरे हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध रह गया था, लेकिन इस मामले में उस वक्त लोग और हैरान रह गए। जब परिवार के तीन पुरुष एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में जिस घर में जिन दो महिलाओं के साथ एक लड़की का शव मिला था, उनके पतियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी का फैसला
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पतियों को गिरफ्तार करने का फैसला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लिया गया, जिसमें बताया गया कि दोनों महिलाओं और लड़की की हत्या की गई थी, जिससे यह अटकलें खारिज हो गईं कि तीनों ने आत्महत्या की है। बता दें कि, बुधवार 19 फरवरी की सुबह शहर में मेट्रो रेल के खंभे से कार के टकराने के बाद घायल हुए पुरुष सदस्यों के परिवार के तीन महिला सदस्य अपने तेंगरा में मौजूद घर में मृत पाए गए। घायलों में से एक ने पुलिस को अपने परिवार में हुई मौतों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद होगी गिरफ्तारी
दो भाई - प्रणय और प्रसून डे - अपनी पत्नियों सुदेशना और रोमी के साथ कोलकाता में अपने घर में रहते थे। प्रणय का बेटा और प्रसून की बेटी घर भी उनके रहते थे। तीनों घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया, 'अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भाइयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में हैं। शनिवार को एक गिरफ्तारी होने की संभावना है।' उन्होंने कहा कि दो भाइयों में से एक, जिसकी हालत शनिवार को 'इतनी बेहतर हो गई है कि उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है', को संभवतः दिन में हिरासत में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के जासूस जांच में जुटे
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सवाल उठे हैं कि अपराध के पीछे कौन था और कोलकाता पुलिस के जासूस इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और तीनों की हत्या के पीछे के मकसद की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, 'हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पतियों ने अपनी पत्नियों और लड़की की हत्या की या परिवार के बाहर के लोग हत्या में शामिल थे।' उन्होंने कहा कि भाइयों ने पहले पुलिस के सामने दावा किया था कि परिवार के सदस्यों के बीच आत्महत्या की योजना थी जिसके बाद सभी ने नींद की गोलियों के साथ दलिया खाया।

गुमराह करने की कोशिश कर रहे दोनों भाई- पुलिस
दोनों महिलाओं के शवों पर किए गए पोस्टमार्टम में कलाई कटी हुई थी और गले पर गहरे जख्म के निशान थे। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की की मौत जहर के कारण हुई। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि वे हमें गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। वे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे थे। हमें उनसे पूछताछ करनी होगी। पुलिसकर्मी ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए दोनों भाइयों और लड़के की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है। अधिकारी ने कहा कि कोलकाता पुलिस की फोरेंसिक टीम ने बाथरूम, वॉशबेसिन और उन कमरों से नमूने एकत्र किए हैं, जहां से दोनों महिलाओं और लड़की के शव मिले थे।


पुलिस ने तेंगरा घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जुटाए हैं, उन्होंने कहा कि अपराध होने से पहले उनकी गतिविधियों को समझने के लिए यह फुटेज बहुत महत्वपूर्ण होगी। हम रिकॉर्ड कर पाएंगे कि उनके घर कौन आया था और पिछले एक सप्ताह में परिवार के साथ उनकी क्या भूमिका थी। अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जांचकर्ता 19 फरवरी को दुर्घटना में शामिल कार के मार्ग का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 12 चाबियों का एक गुच्छा जब्त किया है, जिनमें से अधिकांश उनके तंगरा स्थित घर की हैं। इसके अलावा कार की पिछली सीट से खून से सना एक नीला बटन और कार के अंदर से खून के कई निशान मिले हैं। जांचकर्ताओं ने पाया है कि परिवार का चमड़े का कारोबार है और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed