फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata KMC asks commercial establishments to put signboards in Bengali along with other languages

Bengali: 'कोलकाता में हर दुकान के बाहर लगाना होगा बंगाली भाषा में साइन बोर्ड', नगर निगम का आदेश, डेडलाइन जारी

Mon, 02 Dec 2024 10:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Dec 2024 10:33 AM IST
सार

नगर निगम ने 21 फरवरी 2025 तक की डेडलाइन भी तय कर दी है और इस तारीख से पहले हर दुकान और प्रतिष्ठान पर बंगाली भाषा में साइनबोर्ड लगाना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
kolkata KMC asks commercial establishments to put signboards in Bengali along with other languages
कोलकाता नगर निगम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत शहर में मौजूद हर प्रतिष्ठान और दुकान को अन्य भाषाओं के साथ साइन बोर्ड पर बंगाली भाषा का भी इस्तेमाल करना जरूरी होगा। नगर निगम ने 21 फरवरी 2025 तक की डेडलाइन भी तय कर दी है और इस तारीख से पहले हर दुकान और प्रतिष्ठान पर बंगाली भाषा में साइनबोर्ड लगाना जरूरी होगा। 
विज्ञापन


बंगाली भाषा को प्राथमिकता देने की तैयारी
नगर सचिव स्वप्न कुंडू ने बताया कि नगर निगम, दुकानों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के संपर्क में है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुकानों के नाम और अन्य जानकारी किसी अन्य भाषा के अलावा बंगाली में भी लिखी जाए। अक्टूबर में तृणमूल कांग्रेस पार्षद बिस्वरूप डे ने कोलकाता नगर निगम के सत्र में कहा था कि सार्वजनिक और निजी कार्यालयों में सभी साइनबोर्ड में अन्य भाषाओं के अलावा बंगाली भाषा का भी इस्तेमाल सुनिश्चित होना चाहिए और साथ ही नगर निगम की सभी अधिसूचनाएं, पत्र और दस्तावेज भी बंगाली भाषा में प्रकाशित होने चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के फैसले के बाद आया ये प्रस्ताव
कोलकाता नगर निगम का यह प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है, जब बीते दिनों केंद्र सरकार ने असमिया, मराठी, पाली और प्राकृत के साथ बंगाली को भी शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का फैसला किया था। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भी पूर्व में निजी विज्ञापन एजेंसियों और दुकानदारों से अपने-अपने साइनबोर्ड्स में बंगाली भाषा का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था। हकीम ने कहा था, 'मैं बैनर, साइनबोर्ड और संचार के ऐसे साधनों में हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषाओं के इस्तेमाल के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन, अन्य भाषाओं के साथ बंगाली भाषा का भी इस्तेमाल होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम द्वारा 2007 में भी इसी तरह का कदम उठाया था और तत्कालीन मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य ने दुकान मालिकों को साइनबोर्ड में अन्य भाषाओं के साथ बंगाली का उपयोग अनिवार्य करने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन इस आदेश पर अमल नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed