फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata couple designs aadhaar card themed food menu for guests pictures of it went viral on social media

पश्चिम बंगाल: शादी को यादगार बनाने के लिए आधार स्टाइल में छपवाया फूड कार्ड

Sat, 06 Feb 2021 02:35 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 06 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
kolkata couple designs aadhaar card themed food menu for guests pictures of it went viral on social media
एक जोड़े ने आधार कार्ड स्टाइल में छपवाया फूड मेन्यू कार्ड - फोटो : Facebook

शादी एक ऐसी चीज होती है जिसे लेकर हर किसी के मन में कई तरह की ख्वाहिश और हसरतें होती हैं। बहुत से लोग अपनी शादी के दिन कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे कि शामिल होने वाले लोगों के दिलों में हमेशा के लिए इसकी छाप रह जाए। इसके लिए वे कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकते।

विज्ञापन


अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा ही कुछ किया कोलकाता के रहने वाले एक जोड़े ने। उन्होंने शादी का फूड मेन्यू कार्ड अनोखे अंदाज में छपवाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके इस कार्ड को देखकर कुछ लोग हैरान थे तो कुछ बहुत खुश।
विज्ञापन


दरअसल, कोलकता के गोगोल साहा और सुबर्णा दास ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए शादी के फूड मेन्यू कार्ड को आधार कार्ड स्टाइल में छपवाया था। दोनों एक फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। सुबर्णा जहां स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करती हैं तो वहीं उनके पति गोगोल साहा सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबर्णा और गोगोल का कहना है कि लोग उनकी शादी के फूड कार्ड को जिस तरह से पसंद कर रहे है, उससे वे बेहद खुश हैं। उनसे जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ये आइडिया कैसे आया तो जबाव देते हुए साहा ने कहा कि ये आइडिया मेरी पत्नी सुबर्णा का था।


उन्होंने बताया कि हम दोनों डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करते हैं। इसलिए उन्हें लगा कि इस मुहिम को सपोर्ट करने का इससे बेहतर तरीका शायद ही हो। जब मेहमानों ने यह कार्ड देखा तो वे हैरान रह गए। सब काफी खुश भी थे, क्योंकि ये उनके लिए बिल्कुल नया था। कुछ लोगों को लगा कि शादी में शरीक होने के लिए कहीं आधार कार्ड जरूरी तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed